एक पति की 2 पत्नियां: कोर्ट ने किया बीवियों के बीच बंटवारा, 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी बीवी संग रहेगा

Published : Mar 14, 2023, 03:05 PM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 03:07 PM IST
news

सार

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर फैमिली कोर्ट में एक पति और दो पत्नियों के बीच हुआ अनोखा समझौता सुर्खियों में बना हुआ है। जिसके तहत पति को सप्ताह में तीन-तीन दिन एक एक पत्नी के साथ रहेगा। जबकि संडे के दिन वह अपनी मर्जी का मालिक होगा।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश ग्वालियर के फैमिली कोर्ट से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक पति और दो पत्नियों के बीच समझौता हुआ। अदालत के बाहर हुई काउंसलिंग में पति और पत्नियों के बीच यह अनोखा करार हुआ है। जिसके मुताबिक, पति तीन दिन एक पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। जबकि रविवार को उसकी छुट्टी रहेगी। यानि वह खुद की मर्जी का मालिक होगा, उसके किसके साथ रहना है या नहीं।

एक-एक फ्लैट और आधी-आधी सैलरी देगा पति

दरअसल, यह मामला ग्वालियर जिले का है, जहां एक पति ने दोनों को बिना बताए दो शादियां की हुई हैं। लेकिन जब दोनों पत्नियों को उसकी सच्चाई के बारे में पता चला तो वह दोनों पति पर अपना-अपना अधिकार जताने के लिए कोर्ट पहुंच गईं। अदालत ने तीनों की काउंसलिंग कराई ताकी यह मामला आपसी समझौते से निपट जाए। फिर मामला सुलझ गया और कोर्ट के इस समझौते पर दोनों पत्नी और पति राजी हो गए। अब वह तीन-तीन दोनों के पास रहेगा। समझौते के तहत पति दोनों पत्नियों को एक-एक फ्लैट देगा, जिसमें वह दोनों रहेंगी। यही नहीं अपनी 75 हजार सैलरी में से आधा-आधा दोनों पत्नियों को देगा।

आशिक मिजाज पति की ऐसी है प्रेम कहानी

बता दें कि दो शादियां करने वाला यह शख्स मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। वह पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और हरियाणा की एक कंपनी में जॉब करता है। पांच साल पहले उसकी शादी 28 साल की ग्वालियर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ। दो साल तक दोनों साथ रहे। लेकिन इसी बीच 2020 में लॉकडाउन लगा तो पति अपनी पत्नी को ग्वालियर स्थित मायके में छोड़कर गुरूग्राम आ गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसके साथ दफ्तर में काम करने वाली एक लड़की से हुई। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर वह प्यार करने लगे। युवक ने खुद को कुंवारा बताकर दोस्ती की थी। इसके बाद वह दोनों लिव-इन में रहने लगे। फिर उन्होंने शादी भी कर ली और दूसरी बीवी से उसे एक बेटी हुई। वहीं जब लॉकडाउन के बाद भी जब पति पहली पत्नी के पास नहीं गया तो उसे कुछ शक हुआ और वह पति के ऑफिर गुरूग्राम पहुंच गई। जब उसे पति की दूसरी शादी के बारे में खबर पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पहले तो दोनों पत्नियों और पति के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पहली बीवी ग्वालियर आ गई और मायके वालों के साथ मिलकर मामला दर्ज कराते हुए कोर्ट में केस दायर कर दिया। लेकिन अब कोर्ट के फैसले पर तीनों राजी हो गए और उनका आपस में बंटवारा भी कर दिया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद