शादीशुदा महिला को कुंवारी लड़की से हुआ प्यार: पति-बच्चे को छोड़ सहेली के साथ भागी...दोनों बनाती संबंध

Published : Feb 13, 2023, 03:55 PM ISTUpdated : Feb 13, 2023, 04:00 PM IST
valentine week 2023

सार

मध्य प्रदेश के हरदा से एक चौंकाने वाली लव स्टोरी सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला को कुंआरी लड़की से बेपनाह मोहब्बत करती है। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा चुकी हैं। लड़की के प्यार की खातिर उसने अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया। 

हरदा (मध्य प्रदेश). वैलेंटाइन वीक चल रहा है, इन दिनों में हर कपल अपने दिल की बात जुंबा पर लाकर प्यार के लिए प्रपोज करता है। इस दौरान कई लव स्टोरी सामने आती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन हुई है। दरअसल, यह प्रेम कहानी किसी लड़का और लड़की की नहीं है। यह कहानी एक शादीशुदा महिला और कुंवारी लड़की की है। जो एक-दूसरे से मोहब्बत करती हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ जीने-मरने की खसमें खा चुकी हैं।

दोनों एक दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करने लगीं

दरअसल, मोहब्बत का परवान चढ़ने वाली यह प्रेम कहानी हरद शहर की बताई जा रही है। जहां एक शादीशुदा नगमा नाम की महिला को पास में रहने वाली अन्नू खान नाम की लड़की से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करने लगीं। नगमा का का पति और दो बच्चे हैं, फिर भी वह अन्नू के साथ रहना चाहती है। बता दें कि दोनों युवतियां 5 फरवरी को घर से फरार हुई थीं।

दोनों ने ठान रखी है एक ही जिद

घर से भागकर दोनों युवतियां सीधे हरदा के कृषि उपज मंडी में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ में शामिल होने के लिए पहुंची। वहीं परिजनों ने दोनों की पुलिस थाने में गुमदुशदगी की रिपोर्ट दर्जा करा दी। पुलिस ने दोनों के कॉल डीटेल्स को खंगालना शुरू किया तो उनकी लोकेशन इटारसी मिली। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया है। लेकिन एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। जबकि उनके घरवाले इसके खिलाफ हैं।

एक महिला तो दूसरी लड़कों की तरह रहती...

बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला और अन्नू दोनों एक ही घर में किराएदार थीं। इसलिए वह हर समय साथ रहती थीं। दोनों एक-दूसरे को कब दिल दे बैठीं परिवार के लोग समझ ही नहीं पाए। अब जब दोनों घर से भाग गईं तब उनके बारे में सच्चाई सामने आई। बताया जाता है कि अन्नू बचपन से ही लड़को की तरह रहती है। वह लड़कों जैसे जींस, टी-शर्ट पहनती है। इतना ही नहीं हेयर कट भी बॉयज की तरह रखती है। दूर से देखकर हर कोई उसे लड़का समझ जाता है। लेकिन वास्तव में वह एक लड़की है। ये अनोखी जोड़ी एक-दूसरे से अलग न होने की कसमें खा रही हैं। घरवाले भी उनको समझा नहीं पा रहे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी
गर्लफ्रेंड इंस्पेक्टर को सरप्राइज देने पहुंचा था मंगेतर, लेकिन उसके अरमानों पर फिर गया पानी