बारात में मातम! विदिशा में बस पलटने से गई 4 जानें, क्या था असली कारण?

Published : May 02, 2025, 03:42 PM IST
Vidisha accident

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लटेरी तहसील के पास बारातियों से भरी गाड़ी पलट गई। हादसे में 4 की मौत, 13 घायल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

Vidisha Accident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लटेरी तहसील के पास बारातियों को लेकर लौट रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए।

इंदौर से सिरोंज लौट रही थी बारात

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की तड़के करीब 3 बजे हुआ। बारात इंदौर से सिरोंज लौट रही थी जब लटेरी क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को तुरंत विदिशा और लटेरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भोपाल रेफर किया गया है।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने दी जानकारी

विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने मीडिया को बताया कि वाहन के पलटने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 घायल हैं। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह जुटा हुआ है।

 

 

CM मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, मदद का ऐलान

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "विदिशा के लटेरी क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना से मन व्यथित है। दिवंगतों को मेरी श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

आर्थिक सहायता का भी हुआ ऐलान

सीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही जिला प्रशासन को उपचार व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश भी दिए।

प्रदेश में फिर उठे सुरक्षा उपायों पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या ग्रामीण और तहसील मार्गों पर बारात जैसे आयोजनों के लिए सुरक्षा उपाय पर्याप्त हैं? घटना के बाद लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP में 14 लोगों की मौत, 2 दोस्तों में एक का सिर ऐसा फटा कि भेजा 10 फीट दूर जा गिरा
मकर संक्रांति पर लगा खुशियों को ऐसा ग्रहण, भोपाल में एक साथ 5 लोगों की मौत