मध्य प्रदेश के सागर में बेरहमी, बस स्टैंड पर 5 माह के बच्चे को गोद से गिराकर महिला को पीटा, चेहरे पर मारी लात

Published : Sep 01, 2023, 11:50 AM ISTUpdated : Sep 01, 2023, 11:51 AM IST
mp woman

सार

मध्यप्रदेश के सागर में एक महिला की बस स्टैंड पर बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। जबकि महिला के पास उसका पांच महीने का मासूम बच्चा भी था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिखाया गया है कि महिला को लाठियों से पीटा गया और चेहरे पर लात भी मारी गई।

बस स्टैंड पर लात घूंसों से पीटा
मध्य प्रदेश के सागर शहर में बस स्टैंड पर एक महिला को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा गया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि महिला पूरी तरह से विक्षिप्त थी।

पढ़ें आटे की चोरी ने मासूम को दिए जख्म, दुकानदार ने उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा

महिला को पीटने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड पर भरी भीड़ के सामने महिला को घसीटा गया, लाठियों से पीटा गया। उसके चेहरे पर लात भी मारी गई. महिला का पांच महीने का बच्चा पास में जमीन पर पड़ा था। एएसपी लोकेश सिन्हा ने कहा कि महिला की पिटाई के मामले में प्रवीण रायकवार (26), विक्की यादव (20) और राकेश प्रजापति (40) को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

पढ़ें Shameful: दलितों को उल्टा लटका कर लाठियों से बुरी तरह पीटा, बकरी चुराने के संदेह में बर्बरता

आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड
सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों को अदालत ले जाते समय सड़क पर उनकी परेड कराई जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक घटना 12-13 अगस्त के बीच रात की है।अधेड़ उम्र की महिला बस स्टैंड स्थित कैंटीन में दूध लेने गई थी। पुलिस ने कहा कि इसी दौरान कुछ हुआ और कैंटीन में तीन लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

वीडियो में उसे दया की भीख मांगते हुए और "भैया..भैया" रोते हुए दिखाया गया। आसपास के लोग आरोपी से उसे महिला को पीटने से मना करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। सागर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने दावा किया कि महिला विक्षिप्त दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते