World Sickle Cell Day: सिकल सेल मुक्त भारत अभियान को ओंकारेश्वर से नई गति देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Published : Jun 19, 2026, 08:31 AM IST
World Sickle Cell Day 2026

सार

MP News: क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का MP दौरा सिकल सेल मुक्त भारत मिशन को नई दिशा देगा? 1.32 करोड़ से ज्यादा जांचों के क्या हैं नतीजे? कितने मरीज और कैरियर सामने आए? मध्यप्रदेश सिकल सेल उन्मूलन में कितना आगे पहुंच चुका है? जानिए पूरी रिपोर्ट।

भोपाल। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून को मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन सिकल सेल रोग उन्मूलन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

सिकल सेल उन्मूलन अभियान में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि

सिकल सेल रोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान संचालित किए गए हैं। अब तक राज्य में 1 करोड़ 32 लाख 43 हजार 877 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

जांच के दौरान 39 हजार 948 सिकल सेल रोगियों तथा 2 लाख 42 हजार 648 कैरियर की पहचान की गई है। इसके अलावा 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार 881 से अधिक लोगों को सिकल सेल कार्ड प्रदान किए गए हैं। समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और रोगियों को सहयोग देने के लिए 3,700 सिकल मित्रों को प्रशिक्षित भी किया गया है।

डिजिटल मॉनिटरिंग से रोगियों पर रखी जा रही लगातार नजर

राज्य सरकार ने रोगियों की पहचान, निगरानी और उपचार को बेहतर बनाने के लिए नेशनल सिकल सेल पोर्टल का उपयोग शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से स्क्रीनिंग, ट्रैकिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इस पहल से रोगियों की नियमित निगरानी संभव हो रही है और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा तथा विशेष चिकित्सा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निःशुल्क दवाइयों और ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा

सिकल सेल से प्रभावित मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क दवाइयां, जरूरी जांचें और ब्लड ट्रांसफ्यूजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इससे रोगियों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है।

जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान को मिल रही गति

सिकल सेल रोग के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सकीय कर्मचारियों और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक टीकाकरण सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि रोगियों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

दिव्यांगता लाभ और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ रहे हितग्राही

सिकल सेल प्रभावित पात्र व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों, महाविद्यालयों और छात्रावासों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, भगवान शिव से देश के लिए क्या मांगा?
बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खोला विकास का मंत्र, युवाओं को दिया खास संदेश