शिवाजी महाराज ने 350 साल पहले जहां 'हिंदू राज्य' की नींव रखी थी, चर्चा में है वो किला

Published : Jun 02, 2023, 11:20 AM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 11:21 AM IST
350th anniversary celebrations of Shivaji Maharaj

सार

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ का जश्न शुक्रवार(2 जून) सुबह महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में शुरू हुआ।

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ का जश्न शुक्रवार(2 जून) सुबह महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में शुरू हुआ। ग्रेगोरियन कैलेंडर(Gregorian calendar) के अनुसार, मराठा योद्धा राजा का राज्याभिषेक 6 जून, 1674 को रायगढ़ किले में हुआ था, जहां से उन्होंने 'हिंदवी स्वराज' या 'हिंदुओं के स्वशासन' की नींव रखी थी। हिंदू पंचांग के अनुसार, उनके राज्याभिषेक की वर्षगांठ इस वर्ष 2 जून को है।

 

 

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर विशेष

शिंदे और फडणवीस ने यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर रायगढ़ किले में शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के मौके पर विभिन्न रस्मों में हिस्सा लिया। संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 17वीं सदी के राजा की मूर्ति का जलाभिषेक किया। पानी पूरे महाराष्ट्र में नदियों से एकत्र किया गया था।

राज्य पुलिस के एक बैंड ने महाराष्ट्र का राज्य गीत 'जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा' बजाकर मराठा साम्राज्य के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी। शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध मराठा योद्धा राजा के वंशज भी उपस्थित थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर पर क्या खास

राज्य सरकार ने किले में राज्याभिषेक की वर्षगांठ मनाने के लिए सप्ताह भर के कार्यक्रमों का आयोजन किया है। शिंदे और फडणवीस दोनों ने 'शिवराज्याभिषेक' की 350वीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

फडणवीस ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह, शिवराज्याभिषेक के 350वें वर्ष के भव्य समारोह की साल भर लंबी सीरिज में शामिल हों।"

गुरुवार को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में, सीएम शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए, सरकार ने 7 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 350वें वर्ष पर मोहन भागवत

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वां वर्ष पर नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में RSS चीफ डॉ. मोहनजी भागवत ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी पर बोले मोहन भागवत- विदेश में भारत को नीचा दिखाने वाला देश का दुश्मन, इस्लाम पर दिया यह बयान

उदयपुर में Love Jihad: बुर्का पहनकर आना, वर्ना साक्षी जैसा हाल कर दूंगा

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video