
मुंबई, मॉनसून के सीजन में नदी में डूबने और झरने में बह जाने के कई घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच मंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मुंबई के मार्वे बीच में नहाने गए 5 दोस्त डूब गए। जिसमें से दो लड़कों को टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। वहीं तीन लड़को की सर्चिंग जारी है। बता दें कि हाल ही में बांद्रा बीच पर एक पति-पत्नी बह गए थे, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति को बचा लिया गया।
समुद्र तट से आधा किलोमीटर दूर पानी में बह गए पांचों
पुलिस जांच में सामने आया है कि मार्वे बीच पर डूबने वाले पांचों लड़के नाबालिग थे। सभी 12 साल से 16 वर्ष के बीच के थे। सभी दोस्त बीच पर नहाने के लिए आए हुए थे। लेकिन देखते ही देखते वह समुद्र तट से लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर पानी में बह गए। हादसे की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और पांच में से तीन को बचा लिया गया। लेकिन तीन की अभी तलाश जारी है।
हेलीकाप्टर से चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
बता दें कि फायर टीम और स्थानीय लोगों ने जिन दो लड़कों को सलामत बचाया है उनके नाम कृष्णा जितेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भरत शिवारे (13) हैं। जबकि मिसिंग लड़कों में शुभम राजकुमार जायसवाल (12), निखिल साजिद कायमकुर (13), अजय जीतेंद्र हरिजन (12) शामिल हैं। खबर सामने आई है कि लापता लड़कों की तलाशी अभियान में इंडियन नेवी की भी मदद ली जा रही है। नौसेना के हेलीकाप्टर की मदद से समंदर में उनका सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
वीकेंड की मौज-मस्ती में डूबा एक कपल
कुछ दिन पहले ही रविवार को ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था। जब वीकेंड पर मौज-मस्ती के लिए मुंबई के बांद्रा बीच एक कपल पत्थर पर बैठा समुद्र की लहरों आनंद ले रहा था। तभी समुद्र की लहरें ऊपर उठीं और कपल बह गया। तेज लहरों के बहाव में महिला देखते देखते बह गई और उसकी मौत हो गई। वहीं पति एक पत्थर के पकड़ने से बच गया। हैरानी की बात यह है कि इस हादसे के वक्त दंपत्ति के साथ उनके दो बच्चे भी साथ थे। लेकिन घटना के दौरान वह उनसे दूर थे। इसलिए वह बच गए।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।