Video कॉल पर फांसी का फंदा...चैट डिलीट, सृष्टि तुली केस में चौंकाने वाले खुलासे

Published : Nov 29, 2024, 02:42 PM IST
Air India pilot Shrishti Tuli

सार

एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की कथित तौर पर आत्महत्या से चंद मिनट पहले अपने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित से वीडियो कॉल किया था। प्रेमी ने कुछ चैट डिलीट की है, जिसे मुंबई पुलिस रिकवर करने में जुटी है। ऐसा मुंबई पुलिस सूत्रों का दावा है। 

मुंबई। एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली ने सोमवार को कथित आत्महत्या से कुछ पल पहले अपने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को वीडियो कॉल किया था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार सृष्टि और आदित्य के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह दिल्ली चला गया था। सृष्टि ने आदित्य से कुछ और दिन उसके साथ रहने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। जिससे आहत सृष्टि तुली ने आत्महत्या करने की धमकी दी लेकिन इसके बाद भी जब आदित्य ने अपना मन नहीं बदला, तो सृष्टि ने उसे वीडियो कॉल किया, जिसमें दिखाया कि वह खुद को फांसी लगाने जा रही है।

आदित्य पंडित ने कुछ चैट डिलीट की

सूत्रों के अनुसार आदित्य पंडित ने सृष्टि के साथ अपनी कुछ चैट डिलीट कर दी थी। वर्तमान में वो आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस हिरासत में है। आदित्य पंडित ने पुलिस को बताया कि उसने सृष्टि को चेतावनी दी थी कि अगर उसने खुद को मार लिया तो वह भी आत्महत्या कर लेगा। पुलिस डिलीट किए गए संदेशों को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। आदित्य का फोन फोरेंसिक एक्सपर्ट को भेजा गया है।

लगातार फोन पर थे पायलट सृष्टि और आदित्य पंडित

पुलिस सूत्रों के अनुसार सृष्टि की मौत से पहले दोनों के बीच करीब 10-11 बार फोन पर बात हुई थी। इसके अलावा सृष्टि के फोन पर कई मिस्ड कॉल भी थीं। आदित्य का दावा है कि सृष्टि के घर वापस जाते समय उसने उसे बार-बार फोन करके कोई बड़ा कदम उठाने से रोकने की कोशिश की थी। उसने बताया कि जब वह लौटकर सृष्टि के घर पहुंचा तो घर बंद था। जिस पर उसने और एक अन्य महिला पायलट ने एक ताला बनाने वाले को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। पुलिस दूसरे पायलट से भी पूछताछ कर रही है। 25 वर्षीय सृष्टि 25 नवंबर को मुंबई के मरोल इलाके में अपने किराए के घर में मृत पाई गई थी। वो डेटा केबल के फंदे से फांसी पर लटकी पाई गई थी, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था।

15 मिनट पहले मां और मौसी से की थी हंसी खुशी बातचीत

परिवार को उसके मौत की खबर मिलने से 15 मिनट पहले पायलट सृष्टि तुली ने अपनी मां और मौसी से बात की थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। परिवार ने आदित्य पंडित पर उसे गाली देने, परेशान करने और उसके साथ छेड़छाड़ एवं पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने सृष्टि से पैसे लिए और उसे मांसाहारी खाना खाने से रोका।

सृष्टि के चाचा ने लगाए ये गंभीर आरोप

सृष्टि के चाचा विवेक तुली के अनुसार पुलिस कह रही है कि उसने आत्महत्या की है। फिर उसने ऐसा क्या किया, जिससे वह इस हद तक पहुंच गई? उसने खुशी-खुशी अपनी मां और मौसी से बात की और 15 मिनट बाद वह मर गई। यह कैसे हुआ? उसने अपनी मां और मौसी से क्या कहा? उसने क्या किया? पुलिस इसकी जांच कर रही है।"

आदित्य के खिलाफ़ लगे कई आरोप

सृष्टि के परिवार के अनुसार उसे अपने साथी के हाथों नियमित रूप से उत्पीड़न का सामना करना पड़ता था। उदाहरण के लिए पिछले साल नवंबर में आदित्य, सृष्टि और उसकी चचेरी बहन राशि को खरीदारी के लिए ले गया था। वह सृष्टि के चाचा विवेक तुली की कार चला रहा था। रास्ते में दोनों के बीच बहस हुई, जिसके दौरान आदित्य ने उसके खिलाफ़ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गुस्से में एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी।

पार्टी में पायलट को किया था अपमानित

इस साल मार्च में गुरुग्राम में राशि और उसके दोस्तों के साथ एक डिनर पार्टी में आदित्य ने सृष्टि को तब अपमानित किया था, जब उसने और अन्य लोगों ने आदित्य को मांसाहारी भोजन करने का प्रेशर बनाया था। आदित्य ने उसे सड़क पर छोड़ दिया और अकेले घर चला गया। बैंक स्टेटमेंट से पता चलता है कि दिवाली के आसपास सृष्टि ने आदित्य के परिवार को 65,000 रुपये ट्रांसफर किए थे, ऐसा उसके परिवार का कहना है। एफआईआर के अनुसार दोनों की मुलाकात 2 साल पहले हुई थी, जब सृष्टि दिल्ली में कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रही थी। सृष्टि के परिवार का यह भी आरोप है कि आदित्य उससे ईर्ष्या करता था, क्योंकि उसने कोर्स पास कर लिया था, लेकिन वह फेल हो गया था।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी