अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को भेंट किया सोने का मुकुट, कीमत 15 BMW के बराबर

Published : Sep 06, 2024, 01:58 PM IST
अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को भेंट किया सोने का मुकुट, कीमत 15 BMW के बराबर

सार

देश के दूसरे सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने मुंबई के लालबागचा राजा को 20 किलो का सोने का मुकुट भेंट किया है। अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने मिलकर 15 करोड़ रुपये कीमत का यह मुकुट भेंट किया है।

विनायक चतुर्थी कल है, उत्तर भारत में गणेश चतुर्थी के दिन बड़ा उत्सव मनाया जाता है। अब देश के दूसरे सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने मुंबई के लालबागचा राजा को 20 किलो का सोने का मुकुट भेंट किया है. 

अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने मिलकर 15 करोड़ रुपये कीमत का 20 किलोग्राम सोने का मुकुट भेंट किया। बता दें, BMW की शुरुआती कीमत 99.90 लाख से शुरू होती है। अनंत अंबानी पिछले 15 सालों से लालबागचा राजा कमेटी से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं, अंबानी परिवार हर साल गिरगांव चौपाटी बीच पर होने वाले विसर्जन समारोह में शामिल होता है। रिलायंस फाउंडेशन के जरिए अंबानी परिवार लालबागचा राजा कमेटी को सहयोग भी करता रहा है।

 

कोविड के समय लालबागचा राजा कमेटी के पास सामाजिक कार्य करने के लिए फंड की कमी हो गई थी। जरूरत के समय पैसे न होने पर अनंत अंबानी ने आगे आकर कमेटी को आर्थिक मदद की थी। अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने मिलकर कमेटी को 24 डायलिसिस मशीनें दी थीं। अनंत अंबानी को लालबागचा राजा कमेटी का कार्यकारी सलाहकार भी नियुक्त किया गया है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में सबसे ज्यादा लोग लालबागचा राजा के दर्शन करने आते हैं। आम लोगों से लेकर तमाम हस्तियां यहां आते हैं. पिछले साल मुकेश अंबानी ने लालबागचा राजा को नोटों की माला भेंट की थी.

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो
Maharashtra Crime: करेले की सब्जी को लेकर बेटे ने किया मां का मर्डर, फिर अचार चखकर आराम से पी दारू