दो परिवारों के विवाद में मर गयी बेचारी पालतू कुतिया, भौंकने से नाराज होकर फावड़े से कर दी हत्या

Published : Feb 01, 2023, 05:22 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 05:23 PM IST
Pet Dog

सार

दो परिवारों के बीच हुए विवाद में बेचारी एक कुतिया मर गयी। हाल ही में उसने सात बच्चों को जन्म दिया था। आरोपी पालतू कुतिया के भौंकने से नाराज थे और उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया। मौके पर ही कुतिया की मौत हो गयी।

औरंगाबाद। दो परिवारों के बीच हुए विवाद में बेचारी एक कुतिया मर गयी। हाल ही में उसने सात बच्चों को जन्म दिया था। आरोपी पालतू कुतिया के भौंकने से नाराज थे और उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया। मौके पर ही कुतिया की मौत हो गयी। दोनों ही परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सिटी चौक थाने में मामला दर्ज किया गया है।

हाल ही में सात बच्चों को दिया था जन्म 

घटना नरलीबाग इलाके की है। मंगलवार की दोपहर नरलीबाग के ही संदीप भिसे, अश्विनी भिसे, सचिन भिसे और रानी भिसे धानमंडी स्थित प्रीति कांबले के घर गए थे। तभी उनकी पालतू कुतिया आरोपियों को देखकर भौंकने लगी। शिकायत के मुताबिक कुतिया दो व्यक्तियों में से एक पर भौंक रही थी तो उस व्यक्ति ने अपने आस-पास देखा और उसे एक फावड़ा मिल गया। उस व्यक्ति ने उसी फावड़े से कुतिया के सिर पर मार दिया। जिससे मौके पर ही कुतिया की मौत हो गयी। उसने हाल ही में सात बच्चों को जन्म दिया था। उसके बाद भिसे परिवार उनके घर के अंदर घुसा और कांबले के घर में मौजूद उनके रिलेटिव की भी पिटाई कर दी।

कुतिया की मौत के बाद हंगामा

कुत्ते की मौत के बाद महिला ने खूब हंगामा किया। चारों व्यक्तियों से महिला का झगड़ा भी हुआ। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें घर में घुसना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम शामिल है।

दोनों परिवारों में चल रहा था विवाद 

उधर, भिसे ने भी पुलिस में शिकायत दी। उस आधार पर प्रीति कांबले, रितिका निकलजे, अमोल महाले और सुनीता निकल्जे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भिसे की तरफ से की गयी शिकायत में मारपीट का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। नतीजतन, यह घटना घटी।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Civic Body Elections: बीएमसी चुनाव की तारीख तय, क्या बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति?
SHOCKING! पैर की मालिश के बहाने सांप से कटवाकर पत्नी को मार डाला, 3 साल बाद खुला राज