फेसबुक विज्ञापन बिल्कुल न करें भरोसा वरना गवां बैठेंगे गाढ़ी कमाई, जानें कैसे?

Published : Dec 13, 2024, 11:56 AM IST
Cyber ​​fraud on Facebook

सार

मुंबई की दो शिक्षित महिलाओं से फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी। फेसबुक विज्ञापनों से शुरू हुआ मामला, साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर। यहां जानें पूरा मामला।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में दो शिक्षित और संपन्न परिवारों की महिलाओं को फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया। दोनों ने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़े विज्ञापन देखे और दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। अब मामला पुलिस के ंसंज्ञान में पहुंचा है। पुलिस ने एफआईआर रजिस्टर्ड करके जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला: मुलुंड की महिला से 1.2 करोड़ की ठगी

मुलुंड की 42 वर्षीय महिला ने फेसबुक पर एक ट्रेडिंग विज्ञापन देखा और उसमें दिए लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उसका नंबर एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ट्रेडिंग टिप्स दिए जाते थे। ग्रुप में शामिल रवि अग्रवाल नामक व्यक्ति ने महिला को एक ट्रेडिंग ऐप 'एमस्टॉक मैक्स' डाउनलोड करने के लिए कहा। महिला ने ऐप डाउनलोड करके ट्रेडिंग शुरू की, जहां उसे नियमित मुनाफा दिखाया गया।जिसमें 'ट्रेड', 'आईपीओ', 'डिपॉजिट', 'विदड्रॉ' जैसे विकल्प थे। ट्रेड', 'आईपीओ', 'डिपॉजिट', 'विदड्रॉ' जैसे विकल्प थे। महिला ने निर्देशों का पालन किया और ऐप के ज़रिए ट्रेड किया। ऐप ने उसकी प्रोफ़ाइल में नियमित रूप से मुनाफ़ा जमा होते हुए दिखाया।

पैसे निकालने पर 20% पेनॉल्टी भरने को कहा गया

अक्टूबर तक, उसने ट्रेडिंग ऐप के ज़रिए 1.2 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो रवि अग्रवाल ने उसे बताया कि इसका 20% पेनल्टी के तौर पर काट लिया जाएगा। जिसके बाद महिला ने पैसे निवेश करना बंद कर दिया। महिला को तब धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

दूसरा मामला: खार की महिला से 78 लाख की ठगी

दूसरे मामले में खार इलाके की रहने वाली 53 वर्षीय गृहिणी से 78 लाख रुपए ठगे गए। उन्हें भी फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन मिला था। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर उनका नंबर एक वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ गया। ग्रुप चलाने वाली गीतिका आनंद ने उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाया, जिसका नाम ज़ेराध है। अक्टूबर और नवंबर के बीच महिला ने इस ऐप के ज़रिए 78 लाख रुपए निवेश किए। ऐप पर उनकी प्रोफ़ाइल में 200% मुनाफ़ा दिखाया गया था। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो गीतिका आनंद ने दावा किया कि 20% पेनल्टी लगेगी। तभी उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उसे बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है।

साइबर पुलिस की जांच जारी

दोनों मामलों में साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें…

अकेले टहलने जाने पर पति ने पत्नी को दिया 'तीन तलाक'

मुंबई बेस्ट बस हादसा: 7 की मौत के बाद दूसरी बड़ी दुर्घटना ने शहर को झकझोरा,Video

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?
Maharashtra Civic Body Elections: बीएमसी चुनाव की तारीख तय, क्या बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति?