ठाणे के अस्पताल में भर्ती हुए एकनाथ शिंदे, छोड़ नहीं रहा बुखार

Published : Dec 03, 2024, 02:19 PM ISTUpdated : Dec 03, 2024, 02:22 PM IST
Eknath Shinde

सार

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुखार और गले के संक्रमण के चलते ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 दिसंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी है, लेकिन नए सीएम के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को बुखार छोड़ नहीं रहा है। उनके गले में संक्रमण भी हुआ है। कई दिनों तक घर पर इलाज कराने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शिंदे को मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने की सलाह दी है। शिंदे पिछले सप्ताह से गले में संक्रमण और बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल परिसर में शिंदे ने अपने स्वास्थ्य के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “बढ़िया है।” शिंदे पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए थे। उस समय अटकलें लगाई गईं कि नई सरकार के गठन से वे खुश नहीं हैं। गांव में उन्हें तेज बुखार हो गया था।

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेगी नई महायुति सरकार

दूसरी ओर महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हैं। सीएम के नाम का ऐलान मंगलवार दोपहर तक नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण के समय और तारीख की घोषणा पहले कर दी गई है। 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शाम को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान इस संबंध में बड़ी घोषणा की जा सकती है। रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एकनाथ शिंदे ने सतारा जिले में अपने गांव जाकर मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी। वहीं, शिंदे ने यात्रा का कारण व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद आराम की जरूरत बताया था।

भाजपा नेता गिरीश महाजन ने सोमवार को शिंदे से मुलाकात की। शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। महाजन ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में नया 'किंग'? देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी की चर्चा गर्म!

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी