Anant Chaturdashi 2025: Lalbaugcha Raja से लेकर रंगारेड्डी तक... हर जगह दिखी गणेश विसर्जन की धूम

Anant Chaturdashi 2025: Lalbaugcha Raja से लेकर रंगारेड्डी तक... हर जगह दिखी गणेश विसर्जन की धूम

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Sep 06, 2025, 04:33 PM IST

गणपति विसर्जन को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। तमाम जगहों से आ रही तस्वीरें लोगों को उत्साहित कर रही हैं। लालाबागचा राजा की विदाई के दौरान भक्तजन झूमते हुए नजर आएं। 

मुंबई समेत तमाम राज्यों में अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर 6 सितंबर को गणपति का विसर्जन हो रहा है। अलग-अलग जगहों पर विसर्जन के लिए भव्य तैयारियां की गई है जहां बप्पा को लेकर भक्त विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। इसको लेकर तमाम फोटोज और वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इनमें भक्तों का उत्साह देखा जा सकता है। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का उत्साह अपने चरम पर है और अब समय आ गया है जब मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा में गणपति को भक्तजन भावभीनी विदाई दे रहे हैं। इस दौरान भक्तों में जोश हाई है। बप्पा की भव्य मूर्ति किसी का भी मन मोह लेगी। वहीं नागपुर में भी गणेश विसर्जन की धूम देखने को मिल रही है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं 'नागपुर चा राजा' का गणपति विसर्जन का जुलूस। इसी के साथ अगला नजारा हैदराबाद का है जहां जोरों-शोरों से गणपति का विसर्जन हो रहा है। वहीं बात करें तेलंगाना के रंगारेड्डी की तो यहां भी भक्त गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं। गाते-बजाते, नाचते हुए लोग बप्पा को लेकर जा रहे हैं।
 

03:07OMG! BJP और कांग्रेस में गठबंधन, इस गठजोड़ के बाद सस्पेंड हो गए 12 नेता
05:56महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव रिजल्ट: देवेंद्र फडणवीस ने बंपर जीत का राज, बताई स्ट्रेटजी
05:55पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी
08:49महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान!
02:13India Pakistan Match का सबसे अनोखा विरोध, कहीं TV पर चला बैट तो कहीं पैर से कुचला
03:51Anant Chaturdashi 2025: Lalbaugcha Raja से लेकर रंगारेड्डी तक... हर जगह दिखी गणेश विसर्जन की धूम
02:26Lalbaugcha Raja : Ganesh Chaturthi पर भक्तों के दिलों को छू गया बप्पा का ये रूप, उमड़ी भीड़
05:56Maharashtra Flood : गोदावरी नदी में सैलाब से बिगड़ गए हालात, मंजर देख सिहर उठे लोग
04:01Mumbai में बारिश के बाद समंदर में उफान, Juhu Beach से दूर रहने की सलाह
Read more