महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान!

Share this Video

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा और गंभीर दावा करते हुए कहा कि में दिल्ली में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि जिस तरह 26/11 में भारत को चुनौती देने के लिए चुन-चुनकर टारगेट चुने गए थे, उसी तरह दिल्ली में हुआ धमाका भी पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आज का भारत पहले जैसा कमजोर और चुप रहने वाला देश नहीं रहा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया ने भारत की क्षमता देखी है, और यदि कोई देश भारत पर हमला करता है, तो उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा। फडणवीस का यह बयान देश की राजनीति और सुरक्षा बहस को एक नया मोड़ देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video