3.5 करोड़ की कार लेम्बोर्गिनी लेकर निकले भाजपा नेता के बेटे ने पुल को मारी टक्कर, जला हाथ, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Published : Sep 03, 2023, 06:43 AM ISTUpdated : Sep 03, 2023, 06:55 AM IST
Lamborghini Mumbai

सार

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की रेलिंग से भाजपा नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के बेटे तक्षशील ने 3.5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी हुराकान कार से टक्कर मार दी।

मुंबई। पूर्व भाजपा नेता नरेंद्र मेहता के बेटे तक्षशील ने शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे लेम्बोर्गिनी हुराकान कार से बांद्रा-वर्ली सी लिंक की रेलिंग को टक्कर मार दी। तक्षशील लेम्बोर्गिनी कार ड्राइव कर रहा था तभी कार अनियंत्रित हो गई। भारत में इस कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपए तक है।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में हल्की आग भी लगी, जिससे तक्षशील का एक हाथ जल गया। कार में वह अकेला था। इस हादसे में कोई और घायल नहीं हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तक्षशील बांद्रा से वर्ली की ओर ड्राइव कर रहे थे।

पुलिस ने तक्षशील के खिलाफ दर्ज किया केस

इस घटना की तस्वीर सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि ऑरेंज रंग की लेम्बोर्गिनी का हुड और सामने की ग्रिल टक्कर के चलते फट गई है। पुलिस ने कहा कि टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए थे। वर्ली पुलिस हादसे का शिकार हुई कार को थाना ले गई। पुलिस ने तक्षशील के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने के संबंध में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज गाड़ी चलाना) और 336 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई से शॉकिंग घटना: पत्नी को गोली मारकर की हत्या, तुरंत बाद पति की हार्ट-अटैक से मौत

गौरतलब है कि लैम्बॉर्गिनी हुराकान लग्जरी स्पोर्ट्स कार है। 5204 सीसी इंजन वाले इस कार में दो सीट हैं। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचने में करीब ढाई सेकंड लगते हैं। 10 सेकंड में यह 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंच जाती है। इतनी तेज रफ्तार कार को संभालने के लिए अच्छी ड्राइविंग स्किल्स की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसा की जांच कर रही सीबीआई ने तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल