प्रेमिका के लिए पेरिस की एक्सपायर टिकट लेकर एयरपोर्ट पर घुसा-अब फंसा पचड़ें में

Published : Nov 26, 2024, 01:19 PM IST
Lover arrested for entering Mumbai airport with cancelled ticket

सार

मुंबई एयरपोर्ट पर 45 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी पेरिस टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी प्रेमिका को विदा करने के लिए यह कदम उठाया था। जानें क्या थी पूरी घटना और कैसे उसने अधिकारियों को धोखा दिया।

मुंबई। प्रेम में आप किस हद तक जा सकते हैं? रविवार को पेरिस के लिए फर्जी टिकट लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर घुसने पर 45 वर्षीय एक व्यक्ति पकड़ा गया। वह एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उसने अधिकारियों से कहा कि पेरिस के लिए उसकी फ्लाइट रद्द हो गई है, इसलिए वह जा रहा है। लेकिन उसे 21 नवंबर की टिकट के साथ पकड़ा गया।

क्या और कैसे हुई घटना?

जांच में पता चला कि उसने अपनी प्रेमिका के लिए ऐसा किया था। पकड़े जाने के बाद आरोपी टेरेंस सलदान्हा को एक सब-इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुंचाया। वहां उसने स्वीकार किया कि वह अपनी प्रेमिका को विदा करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था, जो रविवार की सुबह USA के लिए रवाना होने वाली थी। उसने एयरपोर्ट में इंट्री पाने के लिए रद्द किए गए टिकट का इस्तेमाल करने की बात कबूल की।

USA जा रही प्रेमिका के लिए मोल लिया खतरा

उसने बताया कि उसका वास्तविक उद्देश्य अपनी प्रेमिका को विदा करना था, जो रविवार की सुबह USA के लिए रवाना हुई थी। उसे हिरासत में लिया गया। उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी का चार्ज लगाया गया। उसने दावा किया कि वह अपनी प्रेमिका मारियाना एंड्रेड को विदा करने के लिए रद्द किए गए टिकट के साथ एयरपोर्ट में दाखिल हुआ था।

CISF को सौंप दिया गया

सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि टेरेंस की धोखाधड़ी की हरकतों ने उसे कानूनी परेशानी में डाल दिया है, जब एयर फ्रांस ने उसे पकड़ लिया और उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार टेरेंस ने यह दावा करके गेट नंबर 7 से एयरपोर्ट में प्रवेश किया कि उसे मुंबई से पेरिस के लिए उड़ान पकड़नी है। उसने अपने मोबाइल फोन पर सुरक्षा कर्मचारियों को टिकट दिखाया। जांच के दौरान पुलिस को उसके पास उसका USA का पासपोर्ट मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलदान्हा अमेरिका में शिक्षक हैं और 20 साल से अधिक समय से अमेरिका में रह रहे हैं। कुछ महीने पहले वह कलिना में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे।

 

ये भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में CM पद को लेकर सस्पेंस, शिंदे की रहस्यमयी पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

देवेन्द्र फडणवीस को CM बनाने पर अड़ी बीजेपी, काम न आएगी एकनाथ शिंदे की चाल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी