रांची में Love Jihad में बर्बाद हो गई मुंबई की 22 वर्षीय मॉडल, यश उर्फ तनवीर ने पहले की दोस्ती फिर रेप और अब ब्लैकमेल

मुंबई की महत्वाकांक्षी मॉडल से कथित तौर पर रेप करने और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने वाले रांची बेस्ड मॉडलिंग कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। 

Contributor Asianet | Published : May 31, 2023 9:11 AM IST / Updated: Jun 01 2023, 01:00 PM IST

मुंबई. मुंबई की महत्वाकांक्षी मॉडल से कथित तौर पर रेप करने और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने वाले रांची बेस्ड मॉडलिंग कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 22 साल की मॉडल ने यश मॉडलिंग कंपनी के डायरेक्टर तनवीर अख्तर पर मॉडलिंग की आड़ में LOVE JIHAD का आरोप लगाया था। मूलत: बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में इसे लेकर FIR दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने केस रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था।

रांची की यश मॉडलिंग कंपनी पर मॉडलिंग की आड़ में लव जिहाद का आरोप

शिकायत में कहा गया कि बिहार के भागलपुर की रहने वाली लड़की मॉडलिंग वर्कशॉप के लिए रांची आई थी। यहां वो तनवीर अख्तर के संपर्क में आई। मॉडल ने तनवीर पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। मॉडल ने कहा कि वो उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे और ब्लैकमेल करने लगा था। 2021 से उसके साथ रेप किया और ब्लैकमेल किया।

मॉडल ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मॉडल ने कहा कि जब उससे सहा नहीं गया, तो वो मुंबई लौट गई। हालांकि, आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। इसके बाद उसने वर्सोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

रांची में मॉडल के साथ रेप, हिंदू बनकर मॉडल से मिला था था तनवीर

मॉडल ने शिकायत में कहा कि उसकी दोस्ती तनवीर अख्तर से हुई थी। उसने रांची ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट में अपना परिचय यश के रूप में दिया था। बाद में उसे पता चला कि उसका असली नाम तनवीर है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशा दिया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं। इसके बाद, उसने ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण करने लगा। वो उस पर धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव भी बना रहा था। अपनी सुरक्षा के डर से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि तनवीर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और दावा किया, “मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उसने मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच मेरी नग्न तस्वीरें प्रसारित कीं। उसने अपने दोस्तों और प्रेमी की मदद ली। वह 60000 से अधिक भारतीय और इंटरनेशनल मॉडल्स का मेरा डेटा चुराना चाहती थी।”

यह भी पढ़ें

कौन है LOVE JIHAD का शिकार बनी मॉडल

Sakshi Murder Case: साक्षी की सहेली के क्रिमिनल हसबेंड और एक्स बॉयफ्रेंड की धमकियों से बौखला गया था साहिल सरफराज़

 

Share this article
click me!