Profit के लालच में व्हाट्सअप ग्रुप पर ऑनलाइन घोटाला, पुणे में दो भाईयों ने गवाएं 2 करोड़ रुपए

Published : May 28, 2024, 01:03 PM ISTUpdated : May 28, 2024, 03:00 PM IST
pune online

सार

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महाराष्ट्र के पुणे में दो भाईयों ने करीब 2 करोड़ से अधिक रुपए गवां दिये हैं। ये ठगी दोनों भाईयों से व्हॉटसअप ग्रुप में हुए ऑनलाइन घोटाले के तहत हुई है।

पुणे. महाराष्ट्र का पुणे शहर एक के बाद एक मामले सामने आने के कारण सुर्खियों में बना है। हालही एक रईसजादे ने यहां पोर्श कार से दो इंजिनियरों को कुचल दिया था। ये मामला देशभर में सुर्खियों में रहा, इस मामले की आग अभी ठंडी नहीं हुई कि एक दूसरा मामला सामने आ गया है। जिसमें आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दो भाईयों के साथ करीब 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हई है।

ये है मामला

महाराष्ट्र के पुणे निवासी 53 साल के एक शख्स और उनके भाई के साथ करीब 2.45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। ये धोखाधड़ी इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटाफॉर्म के नाम से चल रहे व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से हुई है। इस ग्रुप के माध्यम से पुणे के दोनों भाईयों को भारी मुनाफे का लालच दिया गया। जिसके बाद उनसे करीब 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में की पीड़ित पक्ष द्वारा रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

पढ़े लिखे लोगों को भी लालच

हैरानी की बात है कि पढ़े लिखे लोग भी लालच में आकर इस प्रकार की धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का शिकार हुए दोनों भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ऐसे पढ़े लिखे भी लालच में आकर धोखाधड़ी के शिकार हो गए तो फिर आम आदमी का क्या कहना।

यह भी पढ़ें : बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नहीं लगेगा दरबार, 29 मई से शुरु होनी थी हनुमंत कथा

शेयर के चक्कर में हुआ नुकसान

दरअसल पहले पीड़ित ने स्क्रीन सॉफ्टवेयर के माध्यम से शेयर खरीदे थे, जिसमें उन्हें अच्छा फायदा हुआ, इसके बाद पीड़ित को अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उन्होंने वैल्यू वाले शेयरों में करीब 1.68 करोड़ का निवेश कर दिया। वहीं उसके भाई ने भी 77.50 लाख रुपए का निवेश किया। इस प्रकार वे धोखाधड़ी का शिकार हए। जिसके बाद उन्होंने केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मंदिर जाने से पहले जरूर दें ध्यान

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी