65 साल की लेडी को लोग ज्योतिषी मानते थे, रात को जब पुलिस ने फ्लैट पर Raid डाली, तब पता चला कि वो तो सेक्स रैकेट चलाती है

Published : Apr 07, 2023, 07:10 AM IST
High profile prostitution racket busted in Amboli

सार

मुंबई पुलिस ने एक पॉश अंधेरी इलाके से एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से तीन महिलाओं का रेसक्यू किया गया, जबकि तीन अन्य महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई. मुंबई पुलिस ने एक पॉश अंधेरी इलाके से एक हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट( high profile prostitution racket) का भंडाफोड़ किया है। यहां से तीन महिलाओं का रेसक्यू किया गया, जबकि तीन अन्य महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो सीनियर सिटीजन भी हैं।

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच के मुताबिक, बुधवार(5 अप्रैल) को पुलिस को अंधेरी के अंबोली की एक पॉश सोसाइटी में देह व्यापार के रैकेट की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, उन्हें खबर दी गई थी कि एक महिला खुद को ज्योतिषी बताती है, लेकिन इसके बजाय वह सेक्स रैकेट सहित अवैध कारोबार चला रही है। (Demo Pic)

इस सूचना के बाद पुलिस ने बुधवार रात जाल बिछाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिलाएं कथित तौर पर अपने ग्राहकों को देह व्यापार के लिए मॉडल उपलब्ध कराने का झांसा देती थीं। पुलिस ने अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में एक पॉश इमारत की चौथी मंजिल पर छापा मारा। यहां से तीन महिलाओं सुनीता झा (65), मधु स्मिथ (64) और ट्विंकल झा (31) को गिरफ्तार किया और तीन अन्य महिलाओं को फ्लैट नंबर-405 से छुड़ाया गया। पुलिस ने मामले में अंबोली पुलिस में FIR दर्ज की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तारी सफल रही और आरोपी महिलाओं के खिलाफ गहन जांच की जाएगी।"

पुलिस ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और अनैतिक तस्करी अधिनियम(Immoral Trafficking Act) की कई धाराओं के तहत अंबोली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक टीम ने अपनी जांच में पाया कि तीन आरोपी महिलाओं में से एक महिला खुद को एक ज्योतिषी के रूप में पेश करती थी और अंधेरी वेस्ट की एक पॉश बिल्डिंग में रहती थी। अधिकारियों ने यह भी पाया है कि संदिग्ध कथित रूप से देह व्यापार के लिए महिलाओं का उपयोग करके पैसा कमाने के मकसद से अवैध व्यापार में शामिल थी।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल