लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने छोड़ दी पार्टी

Published : Feb 12, 2024, 02:14 PM ISTUpdated : Feb 12, 2024, 02:16 PM IST
Ashok Chavan

सार

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। भाजपा चव्हान को राज्यसभा भेज सकती है।

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को बड़ा झटका लगा है। कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पिछले दिनों कांग्रेस से दो बड़े नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ दिया था। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नाना पटोले को लिखे एक लाइन के इस्तीफे में अशोक चव्हाण ने लिखा, "मैं 12/02/2024 को दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।" उन्होंने विधायक पद से अपना इस्तीफा भी स्पीकर को भेज दिया है।

अशोक चव्हाण राज्यसभा भेज सकती है भाजपा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें बीजेपी राज्यसभा सीट की पेशकश कर सकती है। कांग्रेस के 10 से 12 विधायकों के भी पाला बदलने और भाजपा में आने की संभावना है। वे अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं।

इस संबंध में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इंतजार करने और देखने के लिए कहा है। फड़नवीस ने कहा, "मैंने मीडिया से अशोक चव्हाण के बारे में सुना। मैं केवल यही कह सकता हूं कि कांग्रेस के कई अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जो नेता जनता से जुड़े हुए हैं, वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि कुछ बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिए होता है क्या।"

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, CM नीतीश ने साबित किया बहुमत, पक्ष में 125 विधायकों ने दिया वोट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं अशोक चव्हाण

अशोक चव्हाण की गितनी महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में होती है। उन्हें महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता था। वह दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। अशोक चव्हाण पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए किले में बदली सीमाएं, लगाए गए कंक्रीट ब्लॉक, कील

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन, जानिए उनका राजनीतिक सफर
गोवा रोमियो लेन नाइट क्लब विवाद: मुंबई की टूरिस्ट वैभवी ने बयां किया डरावना अनुभव