महाराष्ट्र चुनाव 2024: 288 सीटों पर 20 को मतदान, 23 नवंबर को रिजल्ट

Published : Oct 15, 2024, 04:54 PM ISTUpdated : Oct 17, 2024, 12:18 PM IST
Maharashtra Assembly Election

सार

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में 9.63 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुंबई। चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें से 234 सामान्य सीट हैं। ST वर्ग के लिए 25 और SC वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा मतदान

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और इसी दिन रिजल्ट आएंगे। चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार 22 से 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर पाएंगे। नामांकन की जांच की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। 4 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

 

 

महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे 1 लाख से अधिक मतदान केंद्र

महाराष्ट्र में मतदान के दौरान लोगों को सुविधा हो इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा 1 लाख 186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। ये मतदान केंद्र 52,789 जगहों पर होंगे। 42,604 मतदान केंद्र शहरी और 57,582 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में होंगे। मॉडल पोलिंग स्टेशन की संख्या 530 होगी। 388 मतदान केंद्रों को महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

 

 

9.63 करोड़ वोटर करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला हैं। 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख और 20-29 साल के वोटर की संख्या 1.85 करोड़ है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 20, झारखंड में 13-20 नवंबर को मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट