maharashtra budget 2023: शिंदे सरकार का पहला बजट हुआ पेश, जानिए किसान- युवा से लेकर हर वर्ग को क्या मिला

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। इसके साथ ही हर वर्ग को साधने के लिए जानिए बजट में क्या घोषणाएं की गई है।

Contributor Asianet | Published : Mar 9, 2023 10:23 AM IST / Updated: Mar 09 2023, 05:55 PM IST

 

मुम्बई (Mumbai news). महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि की तरह राज्य में भी किसानों को छह हजार रुपये सालान दिए जाने का ऐलान किया गया है। राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ होगा। इस योजना पर सालाना 6900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक रुपये के प्रीमियम पर पीएम फसल बीमा योजना के लिए किसान पंजीकरण करा सकेंगे। आइए जानते हैं बजट की खास बातें—

महाराष्ट्र बजट 2023 की घोषणाएं…..

—राज्य परिवहन निगम द्वारा 5150 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। यदि कोई 15 साल पुरानी कार की जगह पर नई कार खरीदता है, तो उसे टैक्स में छूट दी जाएगी।

—सरकारी स्कूलों में पढने वाले कक्षा 8 तक के स्कूली छात्रों को फ्री में यूनिफॉर्म दिया जाएगा। इसके साथ ही 5वीं से 7वीं क्लास तक के बच्चों को 1000 रुपए से 5000 रुपए तक की व  8वीं से 10वीं तक के स्टूडेंट को 1500 रुपये से 7500 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी

—नागपुर मे लॉजिस्टिक हब विकसित होगा।

—14 सरकारी मेडिकल कॉलेज बनेंगे। ये मेडिकल कॉलेज अलीबाग, सतारा, सिंधुदुर्ग, धाराशिव, परभणी, भंडारा, जलगांव, अमरावती, रत्नागिरी, बुलढाणा, गढ़चिरौली, पालघर, वर्धा, अंबरनाथ (ठाणे) में बनेंगे। नागपुर, पुणे, जालना, भिवंडी में नए नशामुक्ति केंद्र खुलेंगे।

-मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए धनराशि का प्रावधान

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भी बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है। नई परियोजनाओं के तहत ठाणे सर्कल मेट्रो के अलावा नासिक निओ मेट्रो और पुणे मेट्रो के पिंपरी-चिंचवाड़ से निगडी कॉरिडोर और स्वारगेट से कात्रज मेट्रो पर फोकस किया गया है। मुंबई मेट्रो 10-गायमुख से शिवाजी चौक मीरा रोड पर 4476 करोड़ खर्च होंगे। मुंबई मेट्रो 11-वडाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए 8739 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुंबई मेट्रो 12-कल्याण से तलोजा के लिए 5865 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नागपुर मेट्रो के दूसरा चरण के लिए 6708 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुणे मेट्रो के लिए 8313 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

— प्रदेश के हर घर में जल पहुंचाने के लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ का फंड देने की घोषणा की है। इसके तहत 17.72 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे।

—पीएम आवास योजना के तहत तैयार होंगे घर

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 साल में 10 लाख घरों के लिए 'मोदी आवास घरकुल योजना' का ऐलान किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 5 लाख घरों को तैयार किया जाएगा।

— संजय गांधी निराश्रित/श्रवणबल योजना में वित्तीय सहायता अब 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये। प्रत्येक महीने की फर्स्ट वीक में होगी राशि वितरित। राज्य सरकार करेगी 2400 करोड़ का एक्स्ट्रा भार।

— महाराष्ट्र बजट 2023 में ST यात्रा में महिलाओं के लिए टिकट की कीमत में कुल 50 फीसदी की छूट की हुई घोषणा।

— शिंदे सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर बजट में बड़ा ऐलान किया है। महात्मा फुले स्वास्थ्य योजना की सीमा 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये कर दी गई है।

— ड्रोन की सहायता से फसलों का किया जाएगा ई-पंचनामा, इसके साथ काजू फसल बिक्री को बढ़ावा देने के लिए 1 हजार 325 करोड़ खर्च किए जाएंगे वहीं मछली पालन वालों को 5 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा।

— प्रदेश में जैविक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा। अगले तीन सालों के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया।

— सरकारी शिक्षकों के लिए भारी वेतन वृद्धि, होगी 10 हजार रुपए की एवरेज इंक्रीमेंट

    - प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा कर्मचारी: 6000 से 16,000 रुपए,  माध्यमिक शिक्षा कर्मचारी: 8 हजार से 18 हजार रुपए,  उच्च माध्यमिक शिक्षा कर्मचारी: 9 हजार से 20 हजार रुपए।

Share this article
click me!