Maharashtra Budget 2023: शिंदे सरकार का आज पहला बजट, फडणवीस करेंगे पेश...ये होंगी बड़ी घोषणाएं

Published : Mar 09, 2023, 10:36 AM ISTUpdated : Mar 09, 2023, 10:49 AM IST
maharashtra budget 2023 eknath shinde government devendra fadnavis will present the first budget today

सार

महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन एकनाथ शिंदे सरकार आज अपना पहला बजट (Maharashtra Budget 2023) पेश करने जा रही है। जिसे राज्य के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज गुरुवार को साल 2023-24 का विधानसभा में पेश करेंगे।

नागपुर. महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया जाएगा। जिसे राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। वहीं बजट से पहले सीएम शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि-हमारी सरकार ने जनता से जो वादा किया है, उसे इस बजट में ही पूरा किया जाएगा। हमारे सरकार के पहले बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।

शिंदे सरकार कर सकती है ये बड़ी घोषणाएं

1. राज्य में लाखों की संख्या में बेरोजगार बैठे युवाओं की उम्मीद है कि शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार के द्वारा राज्य पर खाली पड़े 75 हजार पदों पर नौकरियों के लिए घोषणा की जा सकती है। क्योंकि ठाकरे सरकार युवाओं को इससे निराशा मिली है।

2. महाराष्ट्र में हमेशा से ही किसानों के हाथ निराशा लगी है। अब शिंदे सरकार से किसानों को उम्मीद है कि उनके लिए कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। बजट को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बजट में किसानों के लिए बड़े पैकेज की घोषणा की जा सकती है।

3. वहीं कोरोना महामारी में महाराष्ट्र ने जो रूप झेला है वह किसी राज्य ने नहीं झेला। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि स्वास्थ्य के पर भी जोर दिया जा सकता है। लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए नए अस्पतालों की घोषणा की जा सकती है।

4. स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा को लेकर भी शिंदे सरकार से बड़ी उम्मीद जताई जा रही है। युवाओं का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछली सरकारों ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। अब हमें शिंदे सरकार से आशा है कि वह ही कुछ ऐसा करे जिससे शिक्षा को और मजबूत किया जाए।

5. राज्य की जनता को उम्मीद है कि 2022-2023 में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ाने को लेकर कुछ ऐलान हो सकता है। क्योंकि एक दिन पहले बुधवार को विधानसभा में सरकार के द्वारा साल 2022-23 के लिए अपना आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज पेश किया गया था।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी