एकनाथ शिंदे बीमार, महाराष्ट्र के नए CM पर सस्पेंस बरकरार

Published : Dec 01, 2024, 07:57 AM IST
Eknath Shinde

सार

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीमार पड़ गए हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी बैठकें रद्द कर दीं। उनके बीमार होने से नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीमार हो गए हैं। गृह नगर सतारा की यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीमारी के चलते उन्होंने अपनी बैठकें रद्द कर दीं। इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

एकनाथ शिंदे के पारिवारिक डॉक्टर आरएम पात्रे के अनुसार, शिंदे पिछले दो दिनों से बुखार, सर्दी और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्हें एंटीबायोटिक्स और सलाइन दी गई है। एक या दो दिन में उनके ठीक होने की उम्मीद है। आरएम पात्रे ने कहा, "वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। सेहत में सुधार हो रहा है। बुखार के साइड इफेक्ट हैं। 3-4 डॉक्टर की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।"

कौन होंगे महाराष्ट्र के सीएम, सस्पेंस बरकरार

बता दें कि एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि उन्हें भाजपा का मुख्यमंत्री मंजूर होगा। वह नई सरकार के गठन में बाधा नहीं बनेंगे। भाजपा ने शनिवार तक नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है। इस बीच महायुति गठबंधन में विभागों के आवंटन को लेकर भी बात चल रही है।

अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिंदे नाराज हैं। इसलिए महायुति गुट की निर्धारित बैठक में शामिल होने की जगह अचानक सतारा चले गए हैं। हालांकि, शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों ने ऐसे दावों को खारिज करते हुए कहा कि शिंदे अपनी सेहत के चलते बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

निवर्तमान मंत्री उदय सामंत ने शिंदे के असंतुष्ट होने की बात को खारिज करते हुए कहा, "वह परेशान नहीं हैं। वह अस्वस्थ हैं। यह कहना गलत है कि वह परेशान होने के कारण घर चले गए। उन्होंने हमेशा कहा है कि वह महाराष्ट्र के कल्याण और विकास के लिए लड़ेंगे।"

5 दिसंबर को शाम 5 बजे शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि महायुति सरकार 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस के बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि यह पद भाजपा को मिलेगा।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BIG REVEAL: धर्म बदलने का दबाव, यौन उत्पीड़न...नासिक में MNC ऑफिस का काला सच उजागर
19 Minute 34 Second Viral Video से दहशत: महाराष्ट्र के गांव में अनजाने खौफ के बीच लोगों ने लिया एक बड़ा फैसला