महाराष्ट्र में सांप्रदायिक बवाल: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद आगजनी-पथराव, सतारा में इंटरनेट बंद

Published : Sep 11, 2023, 04:43 PM ISTUpdated : Sep 11, 2023, 04:54 PM IST
Satara Communal riots

सार

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र का इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की अफवाह या फर्जी सूचना फैलाने वालों को सख्त हिदायत दी है।

मुंबई: महाराष्ट्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। आगजनी और पथराव की यह घटना सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुई। घटना रविवार की देर रात सतारा की है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र का इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की अफवाह या फर्जी सूचना फैलाने वालों को सख्त हिदायत दी है।

रात में शुरू हुई हिंसा

सतारा पुलिस ने बताया कि रविवार की रात में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प अचानक शुरू हुई। यह हिंसा, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के कारण हुई। हिंसा की शुरूआत जिले के खटाओ तहसील के पुसेसवाली गांव में हुई। हिंसा का कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों के एक समूह को व्यस्त सड़क पर भागते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि कोई उन लोगों को पीछे से दौड़ा रहा। वीडियो में सड़क काफी व्यस्त दिख रही। होटल्स और अन्य दूकानें खुली हैं। पुलिस जीप भी खड़ी है। कुछ वीडियो में आगजनी भी दिख रही है। कई क्षतिग्रस्त घर भी दिख रहे हैं। सड़कों पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में दिख रहे। कई जली हुई गाड़ियां भी वीडियो में देखी जा सकती है।

पुलिस बल तैनात

गांव में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। जगह-जगह सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: पार्क में कपल पर क्यों बरसने लगे डंडे? BJP नेता के आरोप से गरमाई सियासत! VIDEO
Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज