महाराष्ट्र: ठाणे में एक मंजिला बिल्डिंग गिरने से 8 महीने की बच्ची सहित 2 की मौत

Published : Sep 03, 2023, 09:47 AM ISTUpdated : Sep 03, 2023, 09:50 AM IST
Thane Building Collapses

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक घर के गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक आठ महीने की बच्ची शामिल है। 

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक घर के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक आठ महीने की बच्ची शामिल था। वहीं, एक महिला की मौत हुई है। पांच लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

जो घर गिरा वह एक मंजिला था। इसमें छह फ्लैट थे। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि भिवंडी शहर के धोबी तलाव इलाके में दुर्गा रोड पर स्थित एक इमारत रात करीब 12:35 बजे गिर गई। सूचना मिलने के बाद ठाणे डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की एक टीम को भेजा गया। इसके साथ ही भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन दल के जवान भी राहत और बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे।

मलबे के नीचे से निकाले गए सात लोग

घर के मलबे में लोगों के दबे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे राहतकर्मियों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की गई। इस दौरान सात लोगों को निकाला गया। मृतक महिला की पहचान 40 साल की उज्मा आतिफ मोमिन और आठ महीने की तसलीमा मोसर मोमिन के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- 3.5 करोड़ की कार लेम्बोर्गिनी लेकर निकले भाजपा नेता के बेटे ने पुल को मारी टक्कर, जला हाथ, पुलिस ने की यह कार्रवाई

अहले सुबह करीब 3.30 बजे तक चला राहत और बचाव अभियान

घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें चार मिलाएं और 65 साल के एक पुरुष हैं। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। राहत और बचाव अभियान रविवार अहले सुबह करीब 3.30 बजे तक चला। यासीन तड़वी ने कहा कि हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं है कि इमारत कितनी पुरानी थी और क्या यह खतरनाक संरचनाओं की सूची में थी।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश