3 साल की लड़की से सेक्सुअल एसॉल्ट में 9 साल का लड़का गिरफ्तार, जानें पूरा प्रकरण

Published : Dec 18, 2024, 11:39 AM IST
sexually assaulting 3-year-old girl

सार

पुणे में एक 9 साल के लड़के को 3 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना 15 दिसंबर की है और बच्चे ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री देखने के बाद यह कृत्य किया। जानें क्या है पूरा मामला?

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे अंतर्गत कोंढवा पुलिस ने मंगलवार को एक 9 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। इस बच्चे पर तीन दिन पहले एक 3 साल की बच्ची का सेक्सुअल हैरसमेंट करने का आरोप है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय ोर्ड के समक्ष पेश किया।

कब और कहां की है घटना

घटना 15 दिसंबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्री-स्कूल की छात्रा के साथ लोकल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अश्लीलता की। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिवार एक दूसरे को भली भांति जानते हैं और एक ही इलाके में रहते हैं। दोनों लोगों का एक दूसरे के घर भी आना जाना है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लड़के को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया, जिसने उसकी जमानत का आदेश दिया और निर्देश दिया कि उसकी कस्टडी माता-पिता को सौंपी जानी चाहिए।

लड़की आरोपी को कहती थी दादा भाई

पुलिस उपनिरीक्षक स्नेहल जाधव ने बताया कि लड़की लड़के को दादा (बड़ा भाई) कहती थी। आरोप है कि जब लड़के ने अपने घर के पास लड़की को अकेला पाया तो उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, जब बच्ची ने इस बारे में मां को बताया तो उसके तो होश ही उड़ गए।

लड़की की मां ने दर्ज कराई एफआईआर

स्नेहल जाधव के अनुसार पीड़िता की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी और भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत नाबालिग के खिलाफ यौन उत्पीड़न और हमले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर अश्लीलता देख बहका बच्चे का मन

सब इंस्पेटक्टर जाधव ने बताया, "बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ प्रतिनिधि की मौजूदगी में लड़की को विश्वास में लिया गया। उसने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद लड़के को हिरासत में लिया गया। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर अश्लीलता वाली चीजे देखी थी। उसी से प्रभावित होकर यह कृत्य कर बैठा।"

 

ये भी पढ़ें…

शर्मनाक! पति की जमानत के लिए महिला ने बेच दिया अपना 3 महीने के बच्चा, जाने डिटेल

मुंबई की शॉकिंग खबर: मां ने दी एक अच्छी सलाह, फिर भी बेटी ने क्यों किया सुसाइड

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

WATCH VIDEO: 6.5 करोड़ का घर, खाने पर भी पहरा! मुंबई में ‘ओनली वेज’ शर्त पर क्यों मचा बवाल?
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश