संबंध बनाने से इनकार पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, महिला ने खुद डाला केरोसिन

Published : Jun 01, 2025, 11:57 AM IST
fire suicide

सार

Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया। यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है और अस्पताल में भर्ती है।

Maharashtra Crime: मुंबई के चेंबूर इलाके में 46 साल के एक आदमी ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप लगे हैं।

आरसीएफ पुलिस थाना के एक अधिकारी ने शनिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। आरोपी का नाम दिनेश आव्हाड है। वह शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे काम करने जाना है, देर हो रही है।

महिला ने खुद पर डाला केरोसिन, पति ने लगाई आग

महिला दाई का काम करती है। उसके पति को इस बात से गुस्सा आ गया कि पत्नी इनकार क्यों कर रही है। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। तीखी नोकझोंक के दौरान महिला ने गुस्से में खुद पर केरोसिन डाल लिया। उसने आग लगाकर मरने की धमकी दी। वह माचिस लिए हुई थी, लेकिन खुद को आग नहीं लगा रही थी। उसी समय दिनेश एक पेपर लेकर रसोई में गया। उसने गैस ऑन कर पेपर जलाया और उसे अपनी पत्नी के शरीर पर फेंक दिया।

आग लगते ही महिला का शरीर तेजी से जलने लगा। वह बचने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। वह गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे सरकारी सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग