महाराष्ट्र: सरिया लदे ट्रक को टेम्पो ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Published : Jan 13, 2025, 05:28 AM IST
Nashik road accident

सार

नासिक में टेम्पो और ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की जान चली गई। हादसा द्वारका सर्किल के पास हुआ, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार शाम भीषण हादसा हुआ। टेम्पो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा करीब 7:30 बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ। टेम्पो में 16 लोग सवार थे। वे सिडको क्षेत्र की ओर जा रहे थे। ये लोग निफाड़ में एक धार्मिक आयोजन से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति बेहद नाजुक है। इसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज
मुंबई लोकल में गजब का चैलेंज! न धक्का-मुक्की का असर, न भीड़ का डर...