महाराष्ट्र के पालघर में दवा कंपनी की फैक्ट्री में गैस रिसाव, 4 लोगों की मौत

Published : Aug 21, 2025, 08:13 PM ISTUpdated : Aug 21, 2025, 10:59 PM IST
Palghar Gas leak

सार

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को दवा कंपनी की फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

Maharashtra Palghar Gas Leak: महाराष्ट्र के पालघर के बोईसर तारापुर एमआईडीसी में गुरुवार को एक दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के चलते दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। रिपोर्टों के अनुसार, मेडली फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड फैक्ट्री से गैस लीक होने से फैक्ट्री में काम करने वाले छह कर्मचारी प्रभावित हुए। 

मारे गए कर्मचारियों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के रूप में हुई है। वहीं, रोहन शिंदे और नीलेश हडल की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए बोईसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अधिकारों को डर है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। गैस रिसाव क्यों हुआ? इसकी जांच की जा रही है।

 

 

नाइट्रोजन गैस का हुआ रिसाव

पुलिस ने कहा कि मेडली फार्मास्यूटिकल्स में संदिग्ध नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ था, जिससे दम घुटने के चलते 4 श्रमिकों की मौत हुई। अधिकारियों के अनुसार, दवा कंपनी दवा निर्माण प्रक्रिया के दौरान नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल करती है। यह घटना कथित तौर पर नाइट्रोजन रिसाव के कारण हुई। इससे ऑक्सीजन का स्तर गिर गया और कर्मचारियों को गंभीर रूप से घुटन होने लगी।

घटनास्थल पर छह मजदूर गंभीर रूप से घायल पाए गए। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाकी दो का आईसीयू में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पालघर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और जांच के तहत गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video