पुणे में घात लगाए लोगों ने तलवार और कुल्हाड़ी से बाइक सवार लोगों पर अचानक बोला हमला, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

Published : Mar 07, 2024, 05:35 PM ISTUpdated : Mar 07, 2024, 05:38 PM IST
khandwa crime news man killed in mob linching

सार

हाथों में तलवार और कुल्हाड़ी लिए करीब एक दर्जन लोग बाइक सवार का पीछा कर रहे हैं। वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है।

Maharashtra video viral: महाराष्ट्र के खडगवासला का एक भयानक वीडियो वायरल हो रहा है। हाथों में तलवार और कुल्हाड़ी लिए करीब एक दर्जन लोग पहले से ही सड़क किनारे घात लगाए बैठे हैं। जैसे ही बाइक सवार पहुंचते हैं कि वह लोग अचानक से हमला बोलकर उनका पीछा करने लगते हैं। वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है। सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है।

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...

पुणे के खडकवासला का का वीडियो सामने आया है। कथित तौर पर यह बुधवार शाम की घटना बताई जा रही है। करीब दस-12 की संख्या में कुछ लो एक सड़क किनारे घात लगाए बैठे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार तीन लोग जैसे ही उधर से गुजरते हैं, सभी लोग तलवार और कुल्हाड़ी से हमला बोल देते हैं। बाइक सवार लोग अचानक हमले से इधर-उधर भागते हैं। लोग उन पर लगातार वार करते हैं। गाड़ी छोड़कर भागने के बाद कुछ लोग बाइक को तोड़ रहे हैं। यह घटना सिहांगड रोड के किनारे गोरहेबुद्रुक गांव की ओर जाने वाली रोड के पास की है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश और दहशत है।

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट