नागपुर में गरजीं स्मृति ईरानी, बोलीं-मेरी आवाज पहुंच रही है तो 'कान खोलकर सुन लें राहुल गांधी'

Published : Mar 05, 2024, 11:52 AM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 12:30 PM IST
Smriti Irani

सार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी आवाज उन तक पहुंच रही है। तो कान खोलकर सुन लें राहुल गांधी।

नागपुर. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी आवाज राहुल गांधी तक पहुंच रही है। तो वे कान खोलकर सुन लें। उन्होंने राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यूपीए शासन और वर्तमान पीएम मोदी के कार्यकाल के बीच अतंर पर बहस करने की खुली चुनौती दी है। स्मृति ईरानी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को नागपुर महाराष्ट्र में कांग्रेस पर जमकर गरजीं।

युवा सम्मेलन में बोलीं ईरानी

दरअसल स्मृति ईरानी नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा महासम्मेलन में मच से संबोधित कर रही थी। उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर वे इस बारे में राहुल गांधी से चर्चा करने के लिए कहेंगी, तो वे नहीं आएंगे। क्योंकि कांग्रेस के युवराज इस विषय पर भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता के सामने भी नहीं टिक पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी देती हूं कि राहुल गांधी के सामने मोदी शासन के बारे बोलना शुरू कर दें तो उनकी बोलने की ताकत ही खत्म हो जाएगी।

यूपीए सरकार और मोदी सरकार में अंतर

उत्तरप्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को नागपुर में आयोजित नमो कार्यक्रम में यूपीए सरकार के दस साल और मोदी सरकार के 10 साल के क्या अतंर है। इस मामले पर बहस करने के लिए खुली चुनौती दी है। उन्होंने मंच से यहां तक कहा कि अगर मेरी आवाज राहुल गांधी तक पहुंच रही है। तो कान खोलकर सुन लें।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना: उज्जयिनी महाकाली देवस्थानम में पीएम ने की पूजा, दी 6800 करोड़ रुपए की सौगात

भाजपा के घोषणा पत्र पर बोलीं ईरानी

मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में से पार्टी ने तीन बड़े वादों को पूरा किया है। जिसमें पहली जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया, विधायिका में महिलाओं को आरक्षण दिया। इसी के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। भाजपा आगे भी अपने घोषणा पत्र अनुसार काम करेगी।

यह भी पढ़ें:  महाराजगंज जेई हत्याकांड पर 26 साल बाद आया फैसला, दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा, एक-एक लाख जुर्माना भी लगाया

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी