Shocking Video: बाइक पर स्टंट करते हुए 2 Girlfriend से रोमांस कर रहा था हिस्ट्रीशीटर

Published : Apr 03, 2023, 06:29 AM ISTUpdated : Apr 03, 2023, 06:58 AM IST
dangerous stunt on motorcycle

सार

बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब मुंबई में ऐसे ही स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है।

मुंबई. बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब मुंबई में ऐसे ही स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है। दो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार(2 अप्रैल) को एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाल ही में दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उसे 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि फैयाज कादरी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका बाइक स्टंट उसके टूव्हीलर पर बैठी दो लड़कियों के साथ वायरल हुआ था। आरोपी को BKC पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना BKC पुलिस अधिकार क्षेत्र में हुई थी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जनवरी में ऐसा ही मामला सामने आया था। इसका विडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसमें एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर अश्लील हरकतें करते हुए रोमांस करते नजर आए थे।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया था एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था, जो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। बाद में दोनों कपल को अरेस्ट कर लिया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि कपल के पास गाड़ी के कागजात नहीं थे। वे चोरी की बाइक चला रहे थे।

यह भी पढ़ें

जयपुर सीरियल ब्लास्ट 2008: चौकड़ी ने उड़ाई गहलोत सरकार की नींद, एक टॉप वकील नौकरी से Kick Out, जानिए क्यों मचा है बवाल

यहां क्यों फेल हुआ बुलडोजर? 1972 तक ओपन थी इंदौर की ये खूनी बावड़ी, 1983 के बाद ऐसा क्या हुआ कि लोग गिरकर मरते गए?

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत
Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा