ड्रग्स के नशे के लिए कपल ने बेचे दो बच्चे, एक की उम्र सिर्फ एक महीना, परिवार ने जाना तो हुआ ये हाल

Published : Nov 24, 2023, 03:16 PM ISTUpdated : Nov 24, 2023, 03:18 PM IST
Mumbai Police

सार

ड्रग्स खरीदने के लिए मुंबई में रहने वाले एक दंपत्ति ने अपने दो साल और एक महीने के बच्चों को बेच दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। एक महीने की बच्ची को बरामद कर लिया गया है। 

मुंबई। ड्रग्स के नशे के लिए मुंबई में रहने वाले एक दंपत्ति ने अपने दो बच्चों को बेच दिया। नशा खरीदने के लिए पैसा नहीं था तो दोनों ने अपने दो साल का बेटे और एक महीने की बेटी का सौदा कर दिया। पुलिस ने दंपत्ति को समेत तीन लोगों को शुक्रवार को अंधेरी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने एक महीने की बच्ची को बरामद कर लिया है। दो साल के बच्चे की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में माता-पिता शब्बीर व सानिया खान और शकील मकरानी शामिल हैं। उषा राठौड़ नाम की महिला ने बच्चों के बेचने का इंतजाम किया था। इसके बदले उसने कमिशन लिया था। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने उसे हिरासत में लिया है।

दंपत्ति को ड्रग्स लेने की है लत

मुंबई क्राइम ब्रांच के दया नायक ने बताया कि दंपत्ति को ड्रग्स लेने की लत है। दोनों ने ड्रग्स के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने ही बच्चों को बेच दिया। दंपत्ति के परिवार को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दंपत्ति और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। आरोपी दंपत्ति ने दो साल के बेटे को 60 हजार और एक महीने की बेटी को 14 हजार रुपए में बेचा था।

शब्बीर की बहन ने पुलिस में की शिकायत

दया नायक ने कहा कि शब्बीर खान, उसकी पत्नी सानिया, उषा राठौड़ और शकील मुकरानी के खिलाफ केस दर्य किया गया। शब्बीर और सानिया ड्रग एडिक्ट हैं। वे ड्रग के बिना नहीं रह सकते। आरोपियों ने एक व्यक्ति के हाथों बेटे को 60 हजार रुपए में बेच दिया। बच्चे को खरीदने वाले की पहचान नहीं हुई है। दंपत्ति को एक महीना पहले बेटी हुई थी। उन्होंने 14 हजार रुपए में बेटी को आरोपी शकील मकरानी के हाथों बेच दिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट को मिली धमकी, ईमेल में लिखा- '48 घंटे में टर्मिनल 2 में होगा धमाका'

जब आरोपी शब्बीर की बहन रूबीना खान को घटना के बारे में पता चला तो वह सदमे में आ गईं। उसने डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी। उसने भाई और भाभी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। रूबीना की शिकायत के आधार पर डीएन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में नशेड़ी युवकों ने इस आप नेता से की बदतमीजी, ट्वीट कर की शिकायत

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट