मुंबई में भारी बारिश से सभी स्कूल बंद, कई ट्रेन और फ्लाइट रद्द, जानें ताजा अपडेट

Published : Aug 18, 2025, 02:06 PM IST
Heavy rains in Kolkata

सार

Mumbai Rain Mystery Alert: मुंबई में लगातार हो रही  कहर बरपा रही है। बीएमसी ने शहर के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है। वहीं  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के जिलों में Orange Alert और Red Alert जारी किया है। 

mumbai heavy rain floods : माया नगरी मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है। इतना तेज पानी गिर रहा है कि जगह-जगह जलभराव के हालात हैं। मुंबईवासियों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। सड़कें जाम हो गई हैं और फ्लाइट से लेकर ट्रेनें तक प्रभावित हो चुकी हैं। आलम यह है कि शहर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मुंबई में भारी बारिश के ताजा अपडेट

  • बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
  • बीएमसी ने आदेश जारी किया है कि बच्चे और बुजुर्ग बिना जरूरी काम के और आवश्यक न हो तो वह बाहर न निकलें।
  •  मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई का यातायात बाधित हो गया है। जिसमें मुख्य सड़कों में ईस्टर्न फ़्रीवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे शामिल हैं। इन इलाकों में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
  •  मुंबई के लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल होने की समस्याओं से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।
  •  मुंबई मौसम विभाग ने शहर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए Orange Alert और Red Alert जारी किया है।
  • बोरीवली, ठाणे, कल्याण, मुलुंड, पवई, सांताक्रूज़, चेंबूर और कोलाबा जैसे इलाकों में Orange Alert जारी किया गया। IMD की चेतावनी के अनुसार तेज़ हवाओं के साथ 60 किमी/घंटा तक की बारिश हो सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे को तो Red Alert पर रखा गया है।
  • मुंबई में भारी बारिश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में सैकड़ों कारें फंसी हुई दिखाई दे रही हैं। अंधेरी, लोखंडवाला, कांजुरमार्ग, सायन गांधी मार्केट और नवी मुंबई में जलभराव की खबर है।
  • मुंबई में भीषण बारिश की वजह से कई हादसे भी देखने को मिल रहे हैं। जैसे मुंबई में शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से आग लगने के खतरे बढ़ रहे हैं। तो वहीं तेज हवाएं चलने से कई जगह पेड़ गिर रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। 
  • मुंबई मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मैक्सिमम सिटी में 54 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 72 मिमी और 65 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Messi मुंबई आ रहे हैं: कोलकाता बवाल के बाद हाई अलर्ट, स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे
नशे में रफ्तार, सड़क पर मौत… मिहिर शाह केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश