मुंबई होर्डिंग हादसा: तीन दिन बाद मलबे के नीचे से निकाले गए फिर दो शव, कार में फंसी थी दंपती की लाशें

Published : May 17, 2024, 03:26 PM ISTUpdated : May 17, 2024, 04:16 PM IST
mumbai hoarding .jpg

सार

मुंबई के घाटकोपर हादसे में तीन दिन बाद मलबे से फिर दो शव निकाले गए हैं। हादसे में कार में एक दंपती के शव मिले हैं। ऐसे में मरने वालों की कुल संख्या 16 पहुंच गई है। 

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  शुक्रवार को मलबा हटाए जाने पर एक कार में फिर दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि दंपती पेट्रोल भरवाने के लिए आए होंगे और इसी दौरान हादसा हो गया होगा। होर्डिंग हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पेट्रोल पंप पर जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है दुखद खबरें सामने आ रही हैं। 

रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर और पत्नी का है शव 
मुंबई होर्डिंग हादसे में शुक्रवार को फिर से दो शव मिले हैं। यह शव एक रिटायर्ड एयर ट्राफिक कंट्रोल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता का है। दोनों कार से कहीं सफर कर लौट रहे थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी में पेट्रोल डलाने के लिए वे पेट्रोल पंप पर गए होंगे और इसी दौरान होर्डिंग गिर पड़ी होगी। कार में ही दोनों की मलमें में दबने से मौत हो गई। तीन दिन बाद आज मलबा हटाने पर कार के अंदर दोनों के शव मिले हैं। 

हादसे में 16 मौतें, 41 से अधिक घायल
मुंबई में हुए इस दर्दनाक हादसे में कुल 16 लोगों की मौत के साथ ही 41 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मलबे से सभी शवों को निकाले जाने के बाद बचाव और राहत कार्य बंद कर दिया गया है। मुंबई नगर निगम 40×40 फीट से बड़े होर्डिंग लगाने के अनुमति नहीं देता है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करते हुए तीन गुना बड़ा होर्डिंग लगाया गया था जो 120×120 फीट दूरी में फैला हुआ था। इसका वजन करीब 250 टन था।  

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी