घाटकोपर स्टेशन पर AC लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में घुसा नग्न व्यक्ति, VIDEO

Published : Dec 18, 2024, 12:31 PM IST
Mumbai Local Train Incident

सार

मुंबई की लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक नग्न व्यक्ति चढ़ने से हंगामा मच गया। घटना घाटकोपर स्टेशन पर हुई, जहां यात्रियों ने शोर मचाया और ट्रेन को रोका। रेलवे पुलिस ने उसे पकड़कर स्टेशन से बाहर किया।  

मुंबई। सोमवार शाम को एक अजीब घटना ने मुंबई की लोकल ट्रेन में हड़कंप मचा दिया। शाम 4:11 बजे, जब ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कल्याण की ओर जा रही थी, तब घाटकोपर स्टेशन पर रात में करीब 11 बजे एक नग्न व्यक्ति अचानक महिला डिब्बे में चढ़ गया। यह देखकर महिलाएं घबरा गईं और शोर मचाने लंगी। कुछ ही देर में ट्रेन के मोटरमैन ने ट्रेन को रोका और रेलवे पुलिस को सूचित किया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

घाटकोपर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची एक व्यक्ति नंग धड़ंग हालत में ट्रेन के महिलाओं के कंपार्टमेंट में घुस गया। जिसे देखकर उस डिब्बे में सवार महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं बावजूद इसके वो व्यक्ति डिब्बे से बाहर नहीं निकल रहा था। कुछ महिलाओं ने उसे बाहर जाने के लिए भी किया, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था। जब महिला यात्री मदद के लिए चिल्लाईं और शोर मचाया, तो ट्रेन के मोटरमैन ने ट्रेन को रोका और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए। फिर उसे स्टेशन से बाहर निकाल दिया गया।

 

 

रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, अधिकारियों ने बताया विक्षिप्त

रेलवे कार्यकर्ता लता अरगड़े ने बताया कि घटना का वीडियो एक यात्री से प्राप्त हुआ, जिसमें यह देखा जा सकता था कि कितनी तेजी से स्थिति बिगड़ी। लता ने यह भी बताया कि घाटकोपर जैसे व्यस्त स्टेशन पर इस प्रकार की घटना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और गलती से ट्रेन में चढ़ गया था। जीआरपी ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और उसे स्टेशन से बाहर भेज दिया। घाटकोपर स्टेशन पर रुकी तो नग्न अवस्था में यह व्यक्ति डिब्बे में चढ़ गया और यात्रियों में दहशत पैदा कर दी। यात्री लता अरगड़े द्वारा साझा की गई परेशान करने वाली घटना का 32 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उजागर हुई हैं।

 

ये भी पढ़ें…

3 साल की लड़की से सेक्सुअल एसॉल्ट में 9 साल का लड़का गिरफ्तार, जानें पूरा प्रकरण

शर्मनाक! पति की जमानत के लिए महिला ने बेच दिया अपना 3 महीने के बच्चा, जाने डिटेल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video