मुंबई की इस मॉडल ने 50 से अधिक मर्दों का किया Sextortion, जानें कैसे पैसे वालों को बनाती थी अपना शिकार

Published : Aug 19, 2023, 06:44 AM ISTUpdated : Aug 19, 2023, 08:15 AM IST
Sex video trap

सार

मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने 50 से अधिक मर्दों का सेक्सटॉर्शन किया। वह सोशल मीडिया पर पैसे वालों से संपर्क साधती थी फिर सेक्स का लालच देकर अपने घर बुलाती थी।

मुंबई। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने 50 से अधिक मर्दों को अपने रूपजाल में फंसाकर शिकार बनाया। वह सेक्स करने का लालच देकर पैसे वाले लोगों को अपने घर बुलाती थी। सेक्स के दौरान के वीडियो बनाकर वह बाद में लोगों को ब्लैकमेल करती थी। उसने 35 लाख रुपए से अधिक इस तरह वसूल लिए थे।

कर्नाटक पुलिस ने मुंबई में चल रहे इस सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार मॉडल ने 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब एक पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

मॉडल ऐसे बनाती थी पैसे वालों को अपना शिकार

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मॉडल पैसे वाले लोगों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करती थी। शिकायतकर्ता ने मॉडल का नाम नेहा ऊर्फ मेहर बताया है। उसने टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद पीड़ित और मॉडल WhatsApp पर बातचीत करने लगे।

महिला ने बताया दुबई में है पति

महिला ने पीड़ित से बताया कि उसके पति दुबई में काम करते हैं। उसने पीड़ित के साथ सेक्स संबंध बनाने की इच्छा जताई। इसके साथ ही अपनी तस्वीरें शेयर की। उसने अपने घर का पता भी दिया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 3 मार्च को शाम 3.30 बजे वह महिला के घर पहुंचा था। थोड़ी देर बाद तीन अज्ञात लोग बेडरूम में पहुंचे और उनसे पूछा कि वह यहां क्यों आया है? इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

गिरोह के लोगों ने धमकी दी सड़क पर कराएंगे नग्न परेड

पीड़ित ने दावा किया कि गिरोह के लोगों ने धमकी दी कि उसे नंगा कर सड़क पर घुमाया जाएगा। खतना के लिए मस्जिद में ले जाया जाएगा और मेहर से शादी करनी होगी। ऐसा नहीं चाहते हो तो 3 लाख रुपए देना होगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर PhonePe के माध्यम से 21,500 रुपए ट्रांसफर किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि गिरोह ने उन्हें रात 8 बजे तक बंधक बनाए रखा। आरोपी क्रेडिट कार्ड से 2.5 लाख रुपए देने की मांग कर रहे थे। पीड़ित का क्रेडिट कार्ड घर पर था। जब आरोपी ने कार्ड वापस लेने के लिए उसके साथ जाने का प्रयास किया तब वह भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- मुंबई में बिल्लियों को तंग करने पर स्ट्रीट डॉग पर एसिड अटैक, एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने बचाई जान

केस फाइल करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। सेक्सटॉर्शन रैकेट की जांच से पता चला कि 50 से अधिक लोगों को इस महिला ने अपने जाल में फंसाया और उनसे 35 लाख रुपए वसूल किए। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेहर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी लोकेशन मुंबई में पाई गई है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत