Shantanu Moghe: कितने पढ़े-लिखे हैं प्रिया मराठे के पति शांतनु मोघे?

Published : Aug 31, 2025, 04:23 PM IST

Priya Marathe News : पवित्र रिश्ता, कसम से और उतरन जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब नहीं रहीं। रविवार सुबह उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंजर से पीड़ित थीं। प्रिया के निधन से सबसे ज्यादा दुखी उनके पति शांतनु मोघे हैं।

PREV
16
शांतनु मोघे का घर हुआ सूना...

टीवी सीरियल की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब इस दुनिय में नहीं रहीं। रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अपने मीरा रोड स्थित घर में अंतिम सांसें ली। बता दें कि प्रिया लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रही थीं, हालांकि उनका इलाज भी चल रहा था, वह कुछ समय पहले ठीक भी हो गई थीं। लेकिन अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। 

26
सदमे में प्रिया मराठे के पति शांतनु

एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन से हर कोई सदमे में है, परिवार सदमे में है। लेकिन सबसे ज्यादा दुखी उनके पति और मराठी एक्टर शांतनु मोघे हैं, उनको समझ में ही नहीं आ रहा है कि यह क्या हो गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। आइए जानते हैं प्रिया मराठे के पति शांतनु की पर्सनल प्रोफाइल और एजुकेशन के बारे में...

36
कितने पढ़े लिखे हैं प्रिया मराठे के पति शांतनु

शांतनु मोघे ने प्रिया मराठे के साथ अप्रैल 2012 में शादी की थी। शांतनु वैसे तो एक इंजीनियर हैं, उन्होंने सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (एससीओई) पुणे से बीई किया हुआ है। वहीं भारती विद्यापीठ से स्कूलिंग की हुई है। लेकिन शांतनु ने अपना करियर एक्टिंग की दुनिया में बनाया। वह मराठी फिल्मों और सीरियल के दिग्गज अभिनेता हैं।

46
शांतनु मोघे के पिता दिग्गज एक्टर

शांतनु मोघे के पिता दिग्गज एक्टर श्रीकांत मोघे हैं। तो वहीं मां का नाम शोभना मोघे हैं जो कि पेशे से एक डॉक्टर हैं। वहीं उनके चाचा जाने माले राइटर और कवि सुधीर मोघे हैं। शांतनु ने अपने अभिनय की शुरूआत साल 2017 से चर्चित टीवी सीरियल 'स्वराज रक्षक संभाजी' से की थी। अब तक वह करी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

56
स्टार से लेकर फैंस और फॉलोअर्स तक दुखी

सोशल मीडिया पर स्टार से लेकर फैंस और फॉलोअर्स तक प्रिया मराठे को याद करके भावुक तरीके से श्रद्धांजलि दे रहें हैं। इसी बीच प्रिया और शांतनु की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। हर कोई इस जोड़ी के टूटने से दुखी है।

66
प्रिया मराठे अपने घर विराजती हैं बप्पा

प्रिया मराठे और उनके पति शांतनु मोघे हर साल मुंबई में अपने घर पर गणेश बप्पा की स्थापना करते हैं। लेकिन यह कैसा संयोग रहा कि गणेश उत्सव के बीच ही प्रिया इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories