मुंबई में मां ने 40 दिन की बेटी को 14वीं मंजिल से फेंका, मासूम की दर्दनाक मौत

Published : Sep 23, 2023, 10:57 AM ISTUpdated : Sep 23, 2023, 11:00 AM IST
mumbai news

सार

मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही 39 दिन पहले पैदा हुई मासूम बच्ची को 14वीं मंजिल से फेंक दिया। मासूम ने दो सेंकड के अंदर गिरते ही दम तोड़ दिया।

मुंबई. मां को ममता का सरोवर कहा गया है। वह अपने प्राण त्यागकर भी संतान को सुरक्षित रखती है। लेकिन मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक मां इतनी पत्थर दिल बन गई कि उसने अपनी ही 39 दिन पहले पैदा हुई मासूम बच्ची को 14वीं मंजिल से फेंक दिया। मासूम ने दो सेंकड के अंदर गिरते ही दम तोड़ दिया।

बेटी को मारने का मामला दर्ज...लेकिन महिला को नहीं किया गिरफ्तार

दरअसल, यह दर्दनाक घटना मुंबई के मुलुंद इलाके की बताई जा रही है। जहां जेवर रोड पर एक सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने गुरुवार देर शाम गुस्से में आकर अपनी मासूम बच्ची को खिड़की से नीचे फेंक दिया। आनन-फानन में बच्ची को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुचंते ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के खिलाफ बच्ची की हत्या का केस दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महिला ना बोल सकती है और ना ही सुन सकती है

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला दिव्यांग है, पिछले कई दिनों से मानसिक अवसाद में चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा है। वह ना तो कुछ बोल सकती है और ना ही कुछ सुन सकती है। इस वजह से अभी तक उससे ठीक से पूछताछ तक नहीं हो पाई है। इसलिए वारदात का ठीक से पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें-शॉकिंग मामला: स्कूल में बच्चों के खाने में निकला 7 फीट का जिंदा कोबरा सांप

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत
Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो