देश के सबसे लंबे समुद्री पुल पर सफर करने को हो जाएं तैयार, 12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Published : Jan 05, 2024, 10:34 AM IST
sea bridge

सार

देश का सबसे बड़ा समुद्र पुल बनकर तैयार हो गया है। दक्षिणी मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले इस पुल का उद्घाटन 12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे। 

मुंबई। देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का निर्माण कार्य अब पूरा होने को है। इस ऐतिहसिक समुद्र पुल को फाइनल टच देने का काम चल रहा है। मुंबई के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी समुद्र पुल का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इनफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की दिशा में यह देश की एक और बड़ी उपलब्धि होगी। 

2 घंटे का सफर 35 मिनट में तय   
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक बनने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। यह पुल दक्षिणी मुंबई के सेवरी से शुरू होगा जो नवी मुंबई के बाहरी हिस्से में जाकर खत्म होगा। इससे लोगों के दो घंटे का सफर इस पुल के जरिए सिर्फ 35 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में गाड़ियां बड़े आराम से दौड़ सकेंगे। 

क्या है मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की खासियत

  • मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसकी लंबाई 21.8 किमी है।
  • इस पुल का कुल विस्तार समुद्र के ऊपर 16.5 किलोमीटर है। यह समुद्र पुल 6 लेने का है।  
  • मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक दक्षिणी मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर महानगर क्षेत्र से कनेक्टिविटी की सुविधा में विस्तार करेगा।
  • इस समुद्र पुल के निर्माण से यातायात सिस्टम में सुधार आएगा और लोगों को ट्रैफिक की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ेगा।
  • मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक के मुकाबले यह पुल 4 गुना अधिक लंबा है। 
  • समुद्र पुल बनने से दक्षिणी मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जाना आसान हो जाएगा। 
  • समुद्र पुल बनने से मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। 
  • देश के सबसे बड़े समुद्र पुल से करीब 70 हजार वाहन रोज गुजरने का अनुमान है। 
  • इस समुद्र पुल बनाने की कुल लागत 17,843 करोड़ रुपये आई है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?