
मुंबई। एक कहावत है 'हर कुत्ते का दिन आता है'। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो (Dog viral video) ने इसे सच साबित कर दिखाया है। मामला मुंबई का है। यहां एक डॉगी को उसकी मालकिन ने जन्मदिन पर 2.5 लाख रुपए का सोने का हार पहनाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्मदिन के अवसर पर मालकिन कुत्ते को साथ लेकर एक ज्वेलरी स्टोर में पहुंचती हैं। वह बेहद सावधानी से कुत्ते के लिए नया हार चुनती हैं। दूसरी ओर कुत्ता फर्श पर शांति से इंतजार करता रहता है। महिला जब हार पसंद कर लेती है तो वह कुत्ते को बुलाती हैं। कुत्ता जन्मदिन का तोहफा देखकर खूब खुश हो जाता है। महिला उसके गले में सोने का हार पहनाती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे महिला का अपने पालतू कुत्ते के लिए प्यार बता रहे हैं। कुछ लोग कुत्ते को बेहद प्यारा बता रहे हैं। महिला ने जिस कुत्ते को सोने का हार पहनाया उसका नाम 'टाइगर'है। उसकी मालकिन का नाम सरिता सलदान्हा है। वह मुंबई में रहती हैं।
अनिल ज्वेलर्स से महिला ने खरीदा सोने का चेन
वायरल वीडियो अनिल ज्वेलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह ज्वेलरी स्टोर चेंबूर में है। अनिल ज्वेलर्स ने पोस्ट में लिखा, "हमारी ग्राहक सरिता ने अपने प्यारे कुत्ते टाइगर का जन्मदिन एक विशेष तरीके से मनाने का फैसला किया था। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए वह अनिल ज्वैलर्स आईं। उन्होंने टाइगर के लिए एक शानदार चेन खरीदा।"
यह भी पढ़ें- मुंबई के हिट एंड रन केस में हुआ बड़ा खुलासा, जानिये कौन है आरोपी मिहिर शाह
कुत्ते के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पालतू जानवरों से प्यार करने वाले लोग महिला और उसके कुत्ते के बीच स्नेह देख मंत्रमुग्ध हो गए हैं। लोगों ने इसे 'प्यारा' बताया है। एक यूजर ने कुत्ते का ध्यान रखने के लिए कहा है। उनका कहना है कि सोने की चेन से कुत्ते को चोरों से खतरा है।
यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश से मची हाहाकार, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें भी बंद, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।