मुंबई में भारी बारिश से मची हाहाकार, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें भी बंद, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Published : Jul 08, 2024, 08:51 AM ISTUpdated : Jul 08, 2024, 09:27 AM IST
mumbai

सार

मुंबई में रविवार रात को हुई भारी बारिश से हाहाकार मच गई है। रेलवे ट्रैक सहित निचली बस्तियों में पानी भर जाने के कारण लोगों को काम पर जाने में भी दिक्कतें हुई। कई लोकल ट्रेनें भी बंद हैं। पहली बारिश में ही जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

मुंबई. मुंबई में रविवार रात को भारी बारिश होने के कारण अधिकतर क्षेत्रों में जल भराव हो गया है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि जहां देखो वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में मुंबई वासियों से भी अपील की गई है कि बगैर काम घर से बाहर नहीं निकलें। ताकि आपको बारिश के कारण किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

कई लोकल ट्रेनें कैंसिल

मुंबई में हो रही जोरदार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। लोग एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जाने के लिए घंटों ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण मुंबई के सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों लाईनों पर कई ट्रेनें रोक दी गई हैं। ऐसे में कुछ लोग सड़क मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी रास्ते में जल भराव के कारण फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : IIT और JEE करने MP के स्टूडेंट्स ने बनाया ये कैसा प्लान, CCTV फुटेज देखकर उड़ गए होश

जानियें कहां कहां कैंसिल हो गई ट्रेनें

  • मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सेंट्रल लाइन की कई ट्रेनें बंद कर दी गई है।
  • कर्जत, खोपोली और कसारा से लोकल ट्रेनें सिर्फ ठाणे तक चल रही है। इसके आगे ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
  • हार्बर रूट पर कुर्ला, मानखुर्द स्टेशन पर भारी जल जमाव होने के कारण कई ट्रेनें बंद की गई हैं।
  • इसी प्रकार वडाला में भी ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण गोरेगांव सीएसएमटी ट्रेनों को बंद किया गया है।
  • भारी बारिश के चलते कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं।
  • ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के कारण सुबह से काम पर पहुंचने वाले लोग आफिस नहीं पहुंच पाए हैं। कई फैक्ट्रियां, दुकान और कार्यालय बंद हैं।
  • सड़कों पर भी पानी भर जाने के कारण गाड़ियों से आवाजाही करना भी लोगों को काफी मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : UP में पीएम आवास की पहली किश्त मिलते ही प्रेमी के साथ भाग गई 11 बीवियां

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज