Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई पुलिस के हिरासत में शिवसेना नेता, आरोपी बेटा फरार, तलाश जारी

Published : Jul 07, 2024, 05:25 PM IST
Mumbai BMW Hit and Run

सार

मुंबई के वर्ली में दोपहिया पर सवार कपल को टक्कर मारने वाली तेज रफ्तार BMW कार का संबंध पालघर स्थित एक राजनीतिक दल के नेता की थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली में दोपहिया पर सवार कपल को टक्कर मारने वाली तेज रफ्तार BMW कार का संबंध पालघर स्थित एक राजनीतिक दल के नेता की थी। इस पर वर्ली पुलिस ने HT को बताया कि कार मिहिर शाह की थी, जो महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिवसेना राजनेता राजेश शाह के बेटे हैं। हादसे के वक्त कार में मिहिर शाह के अलावा राजऋषि बिदावर नाम का एक 30 साल का आदमी भी मौजूद था। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए राजेश शाह को हिरासत में लिया गया है जबकि उनका बेटा अभी भी फरार है।

मुंबई के वर्ली कोलीवाड़ा की रहने वाली 45 वर्षीय कावेरी नखवा की उस समय मौत हो गई जब एक लक्जरी कार (BMW) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर वह अपने पति के साथ सवार थीं। महिला का पति घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5:30 बजे की है जब बाइक पर सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। हादसे के वक्त पति तेज रफ्तार से भाग रही कार से कूदने में कामयाब रहा, जबकि पत्नी कार में फंसी रह गई। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को कार 100 मीटर तक घसीटती गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: मुंबई में पुणे कार जैसा हादसा, मछली खरीदने निकली महिला को तेज रफ्तार BMW ने रौंदा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा

दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से भाग गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ''मुंबई हिट एंड रन मामला जो हुआ है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी पुलिस से बातचीत हुई है,जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं, जो भी हो जो होगा वह कानूनी होगा।"शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली पुलिस स्टेशन का दौरा किया और घटना की जांच कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों से बात की।

ये भी पढ़ें: वह बड़े लोग, कुछ नहीं बिगड़ेगा, केवल हम भुगतेंगे...मुंबई BMW हिट एंड रन केस में मृत कावेरी के पति प्रदीप बोले

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी