मुंबई में पुणे कार जैसा हादसा, मछली खरीदने निकली महिला को तेज रफ्तार BMW ने रौंदा, आरोपी शिवसेना नेता का बेटा

Published : Jul 07, 2024, 12:38 PM ISTUpdated : Jul 07, 2024, 02:16 PM IST
 Mumbai ACCIDENT

सार

मुंबई के वर्ली में आज रविवार (7 जुलाई) सुबह तड़के 5:30 बजे एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने दोपहिया वाहन पर सवार एक कपल को जोरदार टक्कर मारी दी।

Mumbai Car Accident: मुंबई के वर्ली में आज रविवार (7 जुलाई) सुबह तड़के 5:30 बजे एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने दोपहिया वाहन पर सवार एक कपल को जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके से शादी-शुदा जोड़ा मछली लाने के लिए ससून डॉक गया था। इस दौरान घर लौटने वक्त उनके दोपहिया वाहन को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिससे उनकी बाइक पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। धक्का लगने के बाद किसी तरह पति बोनट से कूदने में कामयाब हो गया। हालांकि, उनकी पत्नी उतनी भाग्यशाली नहीं रही और उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार चलाने वाला व्यक्ति एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता का बेटा मिहिर शाह था, जो घटना के बाद फरार है।

हादसे के तुरंत बाद कार ड्राइवर घायल महिला को छोड़कर मौके से भाग गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने कहा कि पति का फिलहाल इलाज चल रहा है और हिट-एंड-रन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के ही पुणे में एक नाबालिग लड़के ने अपनी पोर्श कार से बाइक से जा रहे लड़का लड़की को धक्का मार दिया था, जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन ठप, जानें कौन सी ट्रेनों के रूट को किया गया डायवर्ट, देखें पूरा लिस्ट

साल 2022 में सड़क दुर्घटना के आंकड़े

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने साल 2022 में देश में हुए कार एक्सीडेंट का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक साल 2022 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इसमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई और 4,43,366 लोग घायल हो गए। ये आंकड़ा साल 2021 से ज्यादा है। इसमें 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें मरने वाले 9.4 फीसदी और घायलों में 15.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। देश में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में बहुत सी चीजें जिम्मेदारी है। जिसमें तेज गति, लापरवाही से गाड़ी चलाना, नशे में गाड़ी चलाना और यातायात नियमों का अनुपालन न करना शामिल है।

ये भी पढ़ें: मुंबई की अस्पताल में मरीजों की रिपोर्ट को बना रहे खाने की पेपर प्लेट, शर्मनाक मामला

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक