मुंबई की अस्पताल में मरीजों की रिपोर्ट को बना रहे खाने की पेपर प्लेट, शर्मनाक मामला

Published : Jul 07, 2024, 09:48 AM ISTUpdated : Jul 07, 2024, 09:56 AM IST
Mumbai News

सार

मायानगरी मुंबई से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक अस्पताल में मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट के पेपर को खाने की पेपर प्लेट बना दी। इस मामले पर हंगामा मचा हुआ है।

मुंबई. मरीज से लेकर अस्पताल और डॉक्टर तक मरीजों की रिपोर्ट उनकी बीमारियों संबंधित कागज संभालकर रखते हैं। लेकिन मुंबई से जो मामला सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है। यहां एक हॉस्पिटल में इस तरह लापरवाही की गई कि मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट को पेपर प्लेटें यानि खाने की प्लेट बना दी गईं। जिसमें लोग खाना परोसकर खाते हैं। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद अब हॉस्पिटल के 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर नोटिस थमा दिया गया है।

मुंबई की केईएम अस्पताल का है मामला

दरअसल, यह मामला मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल बताया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल के मरीजों की रिपोर्ट को पेपर प्लेट बना दिया गया है। इतना ही नहीं इन प्लेट पर मरीजों तक के नाम लिखे हैं। वहीं ऊपर हॉस्पिटल का नाम भी है। मामले पर जब हंगामा मचा तो अस्पताल प्रशासन ने छह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर बनाया मुद्दा

बता दें कि इस पूरे मामले में मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर उजागर करते हुए अस्पताल प्रशासन और नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने एक्स पर लिखा-मुंबई नगर निगम (बीएमसी) प्रशासन मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने लिखा कि ये क्या हो रहा है? जागो प्रशासन...जिन्होंने यह किया है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

केईएम अस्पताल की डीन डॉ. संगीता रावत का बयान

वहीं इस पूरे मामले पर केईएम अस्पताल की डीन डॉ. संगीता रावत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा- ये प्लेटें मरीज की रिपोर्ट से नहीं बनाई गई थीं। ये सीटी स्कैन के पुराने फोल्डर हैं। इन्हें स्क्रैप डीलरों को दोबारा इस्तेमाल के लिए दिया गया था। हां हमारी गलती यह है कि हमने इन स्क्रैप पेपर को देने से पहले इन्हें नष्ट नहीं किया था। यह लापरवाही कैसे हुई इसके लिए अस्पताल की तरफ से 6कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल