
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से आत्महत्या का बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। एक 17 साल की लड़की ने अपनी जान दे दी है। मरने से पहले उसने गूगल से एक ऐसा सवाल पूछा जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई है। युवती ने आत्महत्या करने से पहले गूगल से पूछा कि आखिर मरने के बाद क्या होता है? इसके बाद युवती ने अपनी कलाई कटाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाली युवती 12वीं क्लास में पढ़ती थी। साथ ही वो भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक की इकलौती बेटी भी थी।
पुलिस ने जब इस आत्महत्या की जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की को मौत और विदेशी संस्कृतियों में काफी ज्यादा गहरी रुचि थी। उसने यहां तक की अपनी डायरियों में यूरोपीय संस्कृति के बारे में डिटेल में लिखा था। इसके जरिए ही पुलिस को ये पता चल पाया कि लड़की पिछले एक हफ्ते से सुसाइड की प्लानिंग कर रही थी। सुसाइड करने के लिए युवती ने अपनी कलाई पर चाकू से पांच कट लगाए थे। इसके बाद उसने गला रेतकर अपनी जान दे दी। चाकू भी उसने ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाया था।
ये भी पढ़ें-
पुणे में GBS से पहली मौत, 3 सप्ताह में 111 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या
सोमवार के दिन सुबह लड़की की मां ने उसे खून से लथपथ देखा था। तुरंत ही घबराते हुए उन्होंने पुलिस की इशकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की का मोबाइल फोन कब्जे में कर लिया। साथ ही गूगल हिस्ट्री चेक की इसके बाद ही ये सारी चीजें निकलकर सामने आई। लड़की अपने माता-पिता के साथ घर के ग्राउंड फ्लोर में रहा करती ती। परिवार में उनके साथ चाचा का परिवार और दादी भी रहती थई। इसके बाद भी उसने मन में इस तरह के विचार आते थे। धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला इस केस में दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल ये पता लगाने में लगी हुई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
ये भी पढ़ें-
सैफ अली खान केस में पुलिस की एक गलती ने उजाड़ दिया एक परिवार
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।