मनोवैज्ञानिक के पास मिले 18 लड़कियों के अश्लील वीडियो, सामने आईं खौफनाक कहानियां

Published : Jan 15, 2025, 06:26 PM ISTUpdated : Jan 15, 2025, 06:31 PM IST
Sexual Exploitation

सार

नागपुर के एक मनोवैज्ञानिक पर कई लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। वह 'एक्यूप्रेशर' के बहाने लड़कियों को छूता और फिर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ तीन केस दर्ज किए हैं।

नागपुर। जेल में बंद नागपुर के मनोवैज्ञानिक और परामर्शदाता के बारे में खौफनाक कहानियां सामने आ रहीं हैं। उसने करीब 10 साल में बहुत सी लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। धीरे-धीरे पीड़िताएं सामने आ रहीं हैं और अपने साथ हुई घटनाएं बता रहीं हैं।

मनोवैज्ञानिक देर रात लड़कियों को अपने चैंबर में ले जाता था। वह आधी रात के बाद भी थेरेपी करता था। दो महीने पहले एक मुखबिर ने उसके घिनौने खेल का पर्दाफाश कर दिया। उसके खिलाफ हुडकेश्वर थाने में तीन केस दर्ज किए गए हैं। उसकी पत्नी और एक अन्य साथी को भी आरोपी बनाया गया है।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार मनोवैज्ञानिक के मोबाइल फोन से कम से कम 18 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। उसने इन लड़कियों का यौन शोषण किया था। अधिकतर नाबालिग थीं। मनोवैज्ञानिक सलाह देने के लिए मोटी रकम वसूलता था। यह अक्सर सालाना 9 लाख रुपए तक होती थी।

एक्यूप्रेशर के बहाने लड़कियों को छूता, फिर ऐसे फंसाता अपने जाल में

मनोवैज्ञानिक लड़कियों को अपने चैंबर में ले जाता था और 'एक्यूप्रेशर' के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूता था। कहता था कि इससे उनका तनाव और अन्य शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होंगी। वह पहले लड़कियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानकारी जुटा लेता था। उनका विश्वास जीत लेता था। इसके बाद लड़कियों को छूता, शराब देता और यौन शोषण करने लगता। कहता था कि इससे तनाव दूर होगा और वे पढ़ाई पर ध्यान लगा पाएंगी। लड़कियों को समझाता था कि शारीरिक संबंध बनाना जरूरी है। वह लड़कियों के गंदे फोटो लेता और वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने लगता।

लोक-लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराती थीं पीड़िता

मनोवैज्ञानिक लंबे समय तक लड़कियों का यौन शोषण करता रहा, लेकिन उनका भेद नहीं खुला। कई पीड़िता विवाहित हैं। लड़कियां लोक-लाज के डर से शिकायत नहीं करतीं थीं। वह हमेशा लड़कियों को एक रंगहीन तरल पदार्थ देता था। कहता था कि इलाज के लिए यह अनिवार्य है। उनकी नजर अमीर घर की लड़कियों पर रहती थी। वह अपने यहां इलाज कराने वाली लड़कियों के माता पिता से कहता था कि उनसे बात नहीं करें। इससे उनका ध्यान भटक जाएगा और इलाज का असर कम हो जाएगा। वह ऐसा इसलिए कहता था ताकि परिवार के लोगों को पता नहीं चले कि उनकी बच्चियों के साथ क्या हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बेटे की मंगेतर को बाप ने बनाया अपनी दुल्हन, सदमें में बेटा बन गया साधु

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी