बांग्लादेश के 5 नागरिक मुंबई से गिरफ्तार, घरों में काम करने लगी थी 4 ​महिलाएं

Published : Aug 11, 2024, 04:53 PM ISTUpdated : Aug 11, 2024, 05:12 PM IST
Bangladeshi

सार

नवी मुंबई पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो घरेलू काम और पेंटिंग का काम करते थे।

मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को नवी मुंबई क्षेत्र में 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। वे फर्जी दस्तावेज के आधार पर अवैध रूप से रह रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित एक पुरुष को धर दबोचा है।

नवी मुंबई मचा हड़कंप

जैसे ही पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नवी मुंबई क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इन पांचों की उम्र 34 से लेकर 45 साल के बीच है। ये सभी फर्जी दस्तावेज दिखाकर भारत में घुस आए थे। सीधे तौर पर कहें तो ये घुसपैठिए हैं।

लोगों के घरों में काम करती थी महिलाएं

घुसपैठियों से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे आसपास के घरों में काम करती हैं। उनका साथ गिरफ्तार हुआ युवक पेंटिंग का काम करता है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

बर्बाद हो गया बांग्लादेश

आपको बतादें कि बांग्लादेश पूरी तरह बर्बाद हो गया है। वहां तीन बार की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार तो गिरी ही सही, साथ ही वह बांग्लादेश छोड़कर भाग गई। ऐसे में कट्टरपंथियों द्वारा मंदिरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कानून व्यवस्था सेना के हाथ में सौंप दी गई है। स्टूडेंट ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। पुलिस फोर्स भी कहीं नजर नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेशी बताकर झोपड़ी में लगाई आग, हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी गिरफ्तार

बांग्लादेश में लगे जय श्री राम के नारे

शनिवार शाम को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों की संख्या में हिंदू एकत्रित होकर नई सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाते नजर आए। उन्होंने मंदिरों को पहुंचाए जा रहे नुकसान और प्रताड़ना के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें : हिंदू वीर सेना की चेतावनी : 72 घंटों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या छोड़ दे देश

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल