बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: किराए के घर में रहे शूटर, हफ्तों तक की रेकी, 10 Points

Published : Oct 13, 2024, 12:23 PM IST
Baba Siddique

सार

मुंबई में 66 वर्षीय NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया है।

मुंबई। 66 साल के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की शनिवार रात को हत्या कर दी गई। उनपर तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे की तलाश जारी है। आरोपियों ने पुलिस से कहा है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं।

हत्या कैसे की गई, पढ़ें 5 Points

1- सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपियों को हत्या से 15 दिन पहले हथियार मिले थे। पुलिस ने हथियार जब्त किया है।

2- हमलावर पिछले 25-30 दिन से कुर्ला में किराये के घर में रह रहे थे। इसका किराया 14 हजार रुपए प्रति महीना था।

3- इन लोगों ने पिछले कई सप्ताह बाबा सिद्दीकी की रेकी की थी। बाबा सिद्दीकी के घर से लेकर ऑफिस तक हर जगह रेकी करने गए थे।

4-हमलावरों को 50-50 हजार रुपए दिए गए थे।

5- मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा में घटनास्थल पर गए थे। तीनों ने कुछ देर इंतजार किया फिर सिद्दीकी पर अटैक कर दिया।

6- पुलिस का मानना ​​है कि एक और व्यक्ति उन्हें सिद्दीकी के स्थान के बारे में जानकारी दे रहा था।

7- सिद्धीकी पर छह गोली चलाई गई थी। इनमें से चार गोली उनके सीने में लगी।

8- पकड़ा गया 23 साल का गुरमेल बलजीत सिंह हरियाणा का रहने वाला है।

9- दूसरा आरोपी 19 साल का धर्मराज राजेश कश्यप उत्तर प्रदेश का है।

10- तीसरा आरोपी शिव कुमार फरार है। मुंबई पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी के लिए हरियाणा और यूपी पुलिस से संपर्क किया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश